Advertisement Carousel

376 का आरोपी पुलिस को चकमा देकर कोर्ट से हुआ फरार

राजनांदगांव में आज जिला न्यायालय कोर्ट परिसर में पुलिस का सुरक्षा घेरा तोड़कर दुष्कर्म का आरोपी हथकड़ी से अपना हाथ निकाल कर फरार हो गया। जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आरोपी के भागने की सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव यूबीएस चौहान दलबल के साथ पहुंचे औऱ कोर्ट परिसर की छानबीन की लेकिन अभी तक आरोपी पुलिस की पकड़ में नहीं आया है। कोर्ट परिसर से भागने वाला दुष्कर्म का आरोपी दो आरक्षकों को चकमा दिया।

मिली जानकारी के अनुसार राजा भानपुरी निवासी आरोपी बिट्टू की आज सोमवार को कोर्ट में पेशी थी। लगभग चार महीने पहले उसके खिलाफ पुलिस ने धारा 376 के तहत दुष्कर्म का अपराध पंजीबद्ध करते हुए गिरफ्तार किया गया था।

error: Content is protected !!