रायपुर / जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी दिल्ली में हिंसा के बाद छात्रों के बीच पहुंची फिल्म अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को लेकर सोशल मीडिया पर अलग अलग प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. एक वर्ग दीपिका के जेएनयू पहुंचने को फिल्म छपाक का प्रमोशन बता रहा है और फिल्म न देखने की बात कह रहा हैं. वहीं दूसरा वर्ग फिल्म को देखने की अपील के साथ ही दीपिका पादुकोण के समर्थन में खड़ा है. इन सबके बीच छत्तीसगढ़ सरकार ने फिल्म छपाक को प्रदेश में टैक्स फ्री कर दिया है.
एसिड अटैक सर्वाइवर की रियल स्टोरी पर बनी फिल्म छपाक पूरे देश में 10 जनवरी को रिलीज हो रही है. छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार ने फ़िल्म छपाक टैक्स फ्री कर दी गयी है. इससे पहले मध्यप्रदेश सरकार भी इस फिल्म को टैक्स फ्री करने की घोषणा की थी. एसिड अटैक सर्वाइवर पर आधारित इस फिल्म में दीपिका पादुकोण लीड रोल में हैं. छत्तीसगढ़ सीएम भूपेश बघेल ने छपाक को टैक्स फ्री किए जाने के बाद एक ट्वीट भी किया है.
छपाक फिल्म एसिड अटैक सर्वाइवर की ज़िंदगी और उनकी पीड़ा पर आधारित है. मेघना गुलजार की इस फिल्म में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण लीड रोड में हैं. वो एसिड अटैक सर्वाइवर का रोल प्ले की हैं. जेएनयू विवाद के बाद वहां पहुंची दीपिका पादुकोण देश की मीडिया में चर्चा में हैं. क्योंकि समाज के अलग अलग वर्ग से दीपिका के वहां पहुंचने को लेकर प्रतिक्रियाएं आने लगी हैं. जेएनयू कैंपस में 5 जनवरी को विवाद हुआ था. इसके बाद 7 फरवरी को दीपिका छात्रों के बीच पहुंची थीं.
