Advertisement Carousel

सतीष ने मानसिक दिव्यांग बच्चों के बीच मनाया 42वां जन्मदिन

कोरिया / अखिल भारतीय असाटी समाज (युवा प्रकोष्ठ )के राष्ट्रीय अध्यक्ष और IBC24 न्यूज़ चैनल के कोरिया जिले के ब्यूरो चीफ सतीश गुप्ता ने 24 सितंबर को अपना 42 वा जन्मदिन मनेंद्रगढ़ के मानसिक दिव्यांग विद्यालय में पहुंचकर दिव्यांग बच्चों के बीच मनाया ।

राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष सतीश गुप्ता ने केक काटकर और बच्चों को मिठाई खिलाकर अपना जन्मदिन मनाया ।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अपना जन्मदिन मानसिक दिव्यांग विद्यालय के बच्चो के बीच जाकर मना कर मैं बहुत खुश हूं और मेरा जन्मदिन इससे बेहतर तरीके से मनाया ही नहीं जा सकता। मैं अपने आप को इन बच्चों के बीच पाकर बहुत ही हर्षित सा महसूस कर रहा हूं और मुझे मेरे जीवन के बहुत खुशियों के पल में से एक खुशी का पल इस रूप में भी आज मिला। दिव्यांग बच्चों के बेहतर भविष्य की शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए श्री गुप्ता ने अपना जन्मदिन बच्चों के बीच मनाया। बच्चो के साथ मिलकर केक काटा और जलपान किया। श्री गुप्ता की यह सोच ही हमें इस बात की प्रेरणा देती है कि हम उनके बीच जाकर अपनी खुशियों को मनाए जिनके जीवन में थोड़ी खुशियों का अभाव है और हमारे इस छोटे से प्रयास से उनके जीवन में खुशियां आ सके।

error: Content is protected !!