Advertisement Carousel

राहुल प्रियंका गांधी सेना कांग्रेस के जिलाध्यक्ष नियुक्त हुए शशिक्धर जायसवाल

00 ज़िले के कांग्रेसजनों में इनकी नियुक्ति से है हर्ष व्याप्त..

कोरिया / राहुल प्रियंका गांधी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश शर्मा के अनुशंसा पर एंड्रेव मक्फ़रलैंड के नेतृत्व में कांग्रेस ने राहुल प्रियंका गांधी सेना का जिलाध्यक्ष शहर के बड़ाबाजार निवासी शशिधर जायसवाल को नियुक्त किया। इनकी नियुक्ति से पूरे ज़िले के कांग्रेसजनों में हर्ष व्याप्त है, व समस्त कांग्रेसजनों ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की।

गौरतलब है कि शशिधर जायसवाल कांग्रेस बेहतर सक्रिय समर्पित व निष्ठावान कार्यकर्ता है, इनकी इस नियुक्ति से युवाओं में भी जोश व सकारात्मक संदेश जा रहा है, कांग्रेस के इस कर्मठ, जुझारू, मिलनसार कार्यकर्ता की नियुक्ति पर पूरे शहर से लेकर जिले में हर्ष व्याप्त है, इनकी नियुक्ति से निश्चित ही संगठन मजबूती की ओर अग्रसर होगा।

इस दौरान शशिधर जायसवाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने मुझपर विश्वास जताते हुए मुझे राहुल प्रियंका गांधी सेना का अध्यक्ष नियुक्त किया, उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से संगठन के प्रति अपने कर्तव्यो का मेहनत व निष्ठाभाव से कदम से कदम बढ़ाकर काम करूंगा। कहा कि कांग्रेस पार्टी को मजबूती को मजबूती प्रदान करने के साथ ही उचाईयों की ओऱ ले जाना मेरी प्रथमिकता होगी।

इनकी नियुक्ति पर दुर्गा केशरवानी (अल्लू), विनोद जायसवाल, अभय कुमार पांडेय, अमित अग्रवाल, शनि पाण्डेय, शिवमअग्रवाल, विकास जैन, मनीष जैन, किशोरी सोनकर, हैप्पी अग्रवाल, सतीस सोनकर, राजेन्द्र बेदी, गुरभेज सिंह सहित अन्य कांग्रेसजनों ने बधाई व शुभकामनाएं दी।

error: Content is protected !!