00 छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री से हुई शिकायत पर पुलिस ने बलात्कार के आरोपी को शादी के मंडप से किया गिरफ्तार भेजा जेल।
बिलासपुर / छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर में सिविल लाइन पुलिस ने बलात्कार के आरोपी को शादी के मंडप से गिरफ्तार किया है पूरा मामला उस समय प्रकाश में आया जब पीड़िता ने इसकी शिकायत प्रदेश के गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू सर की थी पीड़िता का कहना था कि पुलिस रिपोर्ट नहीं लिख रही है और युवक ने उसके साथ दैहिक शोषण किया है इस पूरे मामले को खुद गृह मंत्री ने गंभीरता से लिया और पुलिस को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया आखिरकार पुलिस ने बिलासपुर से कोरबा जाकर शादी के ठीक पहले आरोपी बलात्कारी युवक को मंडप से ही गिरफ्तार कर लिया।
बिलासपुर छत्तीसगढ़ के अभिषेक विहार में रहने वाली एक तलाकशुदा महिला ने एक युवक पर लगातार सालों तक दैहिक शोषण करने का गंभीर आरोप लगाया। पुलिस ने रिपोर्ट लिखने से मना कर दिया, लिहाजा पीड़िता ने बिलासपुर पहुंचे गृहमंत्री से मिलकर सीधे फरियाद की। इस पूरे मामले के सामने आने के बाद आखिरकार छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने कार्रवाई के निर्देश भी दिए। और आनन-फानन में बिलासपुर सिविल लाइन पुलिस ने कोरबा जाकर इस बलात्कार के आरोपी युवक दुर्गेश राठोर को शादी के मंडप से गिरफ्तार कर लिया। इस तरह पुलिस ने दो जिंदगियों को बर्बाद होने से बचा लिया। सिविल लाइन पुलिस के उप निरीक्षक संजय बरेठ ने बताया की, किस संबंध में उन्हें सूचना मिली थी पीड़िता ने 5 नवंबर को गृह मंत्री से संबंधित शिकायत दिखी थी। मंत्री ने निर्देश दिया लिहाजा तुरंत एक्शन के मूड में आए पुलिस की एक टीम कोरबा के लिए रवाना हुई। और वहां उसे शादी के फेरे होने से ठीक पहले गिरफ्तार कर लिया गया। इस बीच पुलिस ने दुर्गेश राठौर के भाई अनिल राठौर को भी गिरफ्तार किया है। इस पूरे मामले में अनिल की भी सहभागिता रही है। लिहाजा पूछताछ के लिए पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया और आखिरकार पुलिस की कार्रवाई करते हुए दोनों भाइयों को जेल भेज दिया।
प्रार्थिया के द्वारा 5 नवंबर को इस संबंध में अपराध पंजीकृत कराया गया, धारा 376 के तहत अपराध दर्ज करते हुए आरोपी के द्वारा कोरबा जिले के उरमुर में किसी अन्य युवती से शादी करने की बात पता चली। इस पर से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत करा गया और उनके आदेश पर कुर्बान रवाना होकर आरोपी को शादी स्थल से थाना सिविल लाइन बिलासपुर लाया गया इस पूरे प्रकरण की विवेचना अभी जारी है।
