रायपुर / छत्तीसगढ़ सरकार ने कलेक्टर-एसपी कॉन्फ्रेंस के बाद बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की है। जारी आदेश के अनुसार सरकार ने 10 आईपीएस और 18 आईएएस का तबादला आदेश जारी किया है। यह आदेश अटल नगर स्थित महानदी भवन के सामान्य प्रशासन विभाग से जारी किया गया है।
आईएएस सीके खेतान- अपर मुख्य सचिव गृह एवं जेल विभाग
आर पी मंडल- अपर मुख्य सचिव, वन विभाग का अतिरिक्त प्रभार
डोमन सिंह- कलेक्टर कोरिया
भोसकर विलास संदिपान- उप सचिव वन विभाग
जनक प्रसाद पाठक- कलेक्टर, जांजगीर
बसवराजू एस- संयुक्त सचिव, मंत्रालय
रेणु जी पिल्ले- प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा का अतिरिक्त प्रबार
मनोज कुमार पिंगुआ- प्रमुख सचिव, परिवहन विभाग
त्रिलोक चंद महावर- सचिव, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग
भरत लाल बंजारे- आयुक्त विलासपुर संभाग
अन्बलगन पी- विशेष सचिव (स्वतंत्र प्रभार) खनिज साधन विभाग
धनंजय देवांगन- पंजीयक, सहकारी संस्थाएं का अतिरिक्त प्रभार
रजत कुमार- संचालक, आर्थिक एवं सांख्यिकी
एलेक्स व्ही एफ पॉल मेनन- विशेष सचिव मंत्रालय



