छग प्रदेश युवा कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष कोको पाढ़ी का हुआ जोरदार स्वागत, बाइक रैली के साथ पहुचे एयरपोर्ट से राजीव भवन, शहर में जगह जगह हुआ स्वागत

00 राम मंदिर में की पूजा, भगत सिंह की मूर्ति पर किये श्रद्धा सुमन अर्पण

रायपुर / आज छग प्रदेश युवा कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष पूर्णचंद पाढ़ी कोको के प्रथम नगर आगमन पर युवाओं ने जोरदार स्वागत करते हुए युवा कांग्रेस के अपने अध्यक्ष को सरांखो पर बैठा लिया। आज शाम विमान द्वारा कोको पाढ़ी रायपुर पहुचे जहां हज़ारो की संख्या में युवा कांग्रेस के साथियों ने उनका स्वागत कर शुभकामनाएं दी।

सुबोध हरितवाल ने बताया कि आज जब कोको पाढ़ी नियुक्ति पश्चात पहली बार अपनी कर्मभूमि छग पहुचे तो युवाओ का जोश देखते ही बन रहा था। युवा साथियो ने पूरी गर्मजोशी से अपने अध्यक्ष का अभिवादन किया और कोको पाढ़ी भी इस स्वागत और अभिनंदन को देखकर अभिभूत नज़र आये ।

युवा कांग्रेस ने हज़ारो की संख्या में एयरपोर्ट पर जमा होकर कोको पाढ़ी का स्वागत फूल मालाओं से किया साथ ही पुष्प वर्षा भी देखने को मिली। एयरपोर्ट से जब काफिला निकल तो हज़ारो बाइक में युवा आगवानी कर रहे थे । कोको पाढ़ी जी का विभिन्न स्थानों पर भी पॉइंट बनाकर युवा कांग्रेस के साथियों द्वारा स्वागत किया गया।



नवनियुक्त युकां अध्यक्ष कोको पाढ़ी जब शहर की ओर बढ़ रहे थे इस बीच उन्होंने वीआईपी रोड स्थित भगवान राम के मंदिर में माथा टेका और पूजा अर्चना भी की। इसके बाद अलग अलग जगह सवहत और अभिवादन स्वीकारते हुए शहीद भगत सिंह की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया और राजीव भवन में सभा के साथ स्वागत रैली का समापन किया गया। राजीव भवन में हुई सभा मे स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव जी भी आशीर्वाद देने उपस्थित हुए। सभा को टी एस सिंहदेव, शैलेश निंतिन त्रिवेदी, गिरीश देवांगन, गिरीश दुबे, विनोद तिवारी समेत वरिष्ठ नेताओं ने संबोधित किया।



आज के स्वागत रैली और सम्मान के लिए युकां अध्यक्ष कोको पाढ़ी ने युवाओ के प्रति अपना आभार व्यक्त किया है और वचन दिया है कि उनके हक की लड़ाई वो लगातार लड़ते रहेंगे।

आज स्वागत रैली के दौरान विशेष रूप से प्रदेश कांग्रेस महामंत्री विनोद तिवारी युवाओ के हौसले बढ़ाने के लिए उपस्थित थे। साथ ही दुर्गेश राय, अशरफ़ हुसैन, आकाश शर्मा, संजीव शुक्ला, आशीष शिंदे, अंकित गौरह, गौरव चंद्राकर, खिलेश देवांगन, मोहहमद अजहर, बंटी होरा, प्रवीण तुकाराम, मोहहमद शाहिद, शशिकांत बरोरे स्वप्निल मिश्रा, प्रशांत बोकडे, जितेंद सिन्हा, संदीप वोरा, दीक्षा पांडेय, अंशुल मिश्रा, अर्जुन सिंह, पंकज वाधवानी, आकाश राव, सुप्रकाश मालिक, उमेश, अमित तिवारी, विवेक अग्रवाल आदि युवा कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

error: Content is protected !!