00 पुलिस अधिक्षक कोरिया के आदेश पर आजका थाने से चिरमिरी सीएसपी को मिला जाँच का जिम्मा
00 फिलहाल पुलिस पहुच से आरोपी दूर
कोरिया चिरमिरी / बीते दिवस 30 मई से पूर्व शहर की डोमनहिल निवासी एक नाबालिक आदिवासी युक्ति ने शहर के डोमनहिल वार्ड क्रमांक 40 रेस्क्यू कॉलोनी सोनावनी में निवासरत आरोपी अम्बिका सिंह उम्र लगभग 55 वर्ष पर लगातार छः माह पूर्व से अनाचार करने के साथ उसका जिले की नामचीन निजी अस्पताल के संचालक से साठ – गाठ कर बीते माह गर्भपात कराने का आरोप लगाया है।
जिसकी शिकायत लेकर कई बार युक्ति आरोपी के चंगुल से निकल कर भागने का प्रयास किया। लेकिन वह भागने में असफल रही जो बीते दिवस 30 मई को शहर से 20 किलो मीटर खड़गवां पंचायत के एक नेता के पास पहुची और अपनी आप बीती बता न्याय की गुहार लगाई। जिस नेता के अंततः दबाव और प्रयास के बाद चिरमिरी पुलिस ने थाना चिरमिरी में जीरो अपराध क्रमांक पर मामला पंजीबद्ध करते हुए पुरे मामले को जिले के आजका थाना कोरिया ट्रांसफर किया गया। आजका थाना प्रभारी विनोद कुमार अवस्थी एवं डीएसपी रंजीत एक्का ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अपराध क्रमांक 16/19 की धारा 34 आईपीसी.115 आईपीसी,376 (2)(एन) आईपीसी.376 (2) चा आईपीसी.506.आईपीसी,3(2)(वी) एस सी एच, 4 सी एच एल, 5/- सी एच एल, 6 – सी एच एल ।
को केस सेंसटिव बता जाँच की बात कही। जिसकी जानकारी कोरिया पुलिस अधिक्षक ने आजका थाना प्रभारी को सौपीं। अब चुकी घटना स्थल चिरमिरी थाना होने के कारण इसकी जाँच का जिम्मा सीएसपी चिरमिरी कर्ण कुमार ऊके को दे दिया गया था। जो महज 15 दिवस बीते जाने के बाद आज दिवस तक केवल विवेचना ही करने की बात कही जा रही है और आजका थाना प्रभारी के साथ डीएसपी का कथन यथावत बना हुआ है। हम लोगो को अभी तक क्या हुआ क्या कार्यवाई हुई इसकी जानकारी नहीं है सीएसपी चिरमिरी ही बता सकते है।
सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार इस पुरे मामले में वर्तमान सत्ता पक्ष की राजनीतिक करने वाले दो नेताओं का बढ़ा हस्तक्षेप होने की जानकारी मिल रही है । दोनों नेता एक दूसरे को ताकतवर बताने के लिए अपनी – अपनी ताकत अजमा रहे है। जहां एक पक्ष जहाँ आरोपी पर कार्यवाई के साथ नाबालिक आदिवासी युक्ति के खड़ा होकर गिरफ़्तारी की मांग पर लगा हुआ है तो दूसरा पक्ष आरोपी को बचाने में लगा हुआ हैं की पैसा जितना भी लग जाए जिसको भी देना पड़े पर किसी भी सूरत में गिरफ़्तारी नहीं होगी। सत्ता सरकार हमारी है।
इस पुरे मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी के साथ जिले नामचीन नीजि अस्पताल संचालक के मुख्य आरोपी के साथ काफी नजदीक रहने वाली एक बालिक युक्ति को भी आरोपी बनाया गया । जिसकी गिरफ़्तारी कब होगी कैसे होगी यह बात तो केवल पुलिस ही बता सकती है जो मामला पुरे शहर में इन नेताओं और पुलिस के साथ मुख्य आरोपी के इर्द गिर्द ही घूम रहा है और आपस में तरह तरह की चरचा हो रही है।
डीएसपी रंजीत एक्का थाना आजका कोरिया – मामले की शिकायत पर नाबालिक युक्ति की स्थिति को देखते हुए तत्काल अपराध दर्ज विवेचना में लिया गया हैं। लेकिन इस मामले में पुलिस अधिक्षक कोरिया के आदेश पर आगे की कार्यवाई का जिम्मा सीएसपी चिरमिरी को दिया गया। अभी तक की कार्यवाई की जानकारी वह ही बता सकते है। केस डायरी बीते 30 मई को ही सीएसपी कार्यालय चिरमिरी भेज दिया गया है ।

