Advertisement Carousel

10 करोड़ की गांजा तस्करी का भंडाफोड़, 1941 किलो गांजा जब्त


दो तस्कर गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पहले भी 12 करोड़ के गांजे के मामले में आ चुका है सामने


बलरामपुर। जिले की बसंतपुर पुलिस ने साइबर सेल की मदद से अंतरराज्यीय गांजा तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा करते हुए करीब 10 करोड़ रुपये मूल्य का 1941.110 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। मामले में उत्तर प्रदेश के दो तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।


पुलिस के अनुसार जब्त गांजा 16 चक्का ट्रक में भरकर ओडिशा से उत्तर प्रदेश ले जाया जा रहा था। कार्रवाई के दौरान ट्रक को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ।
जांच में सामने आया है कि तस्करी के इस नेटवर्क का संचालन मुख्य आरोपी लोकेश शर्मा कर रहा था। पुलिस के मुताबिक इससे पहले भी उसके कब्जे से करीब 12 करोड़ रुपये का गांजा बरामद किया जा चुका है। पूर्व कार्रवाई के बाद से वह फरार चल रहा था। साइबर सेल की मदद से पुलिस आरोपी तक पहुंची और पूरे मामले का खुलासा हुआ।


पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। मामले में आगे की जांच जारी है।

error: Content is protected !!