Advertisement Carousel

जनता कांग्रेस ने बिलासपुर मे व्याप्त भिषण जल संकट के खिलाफ खोला मोर्चा, किया निगम घेराव, 7 मांगे पूरी करने दिए 7 दिन

00 7 दिन बाद उग्र अन्दोलन की दी चेतावनी।
00 निगम की असफल योजनायें, प्रदूषित जल प्रदाय और टैंकर की कमी पर अधिकारियो को घेरा।

बिलासपुर / बिलासपुर मे व्याप्त भिषण जल संकट को शीघ्र दूर करने की मांग को लेकर उदासीन बैठे नगर निगम बिलासपुर के कर्मचारियो को अवगत कराने जनता कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है।

इस दौरान जनता कांग्रेसी विकास भवन मे नारेबाजी के साथ दाखिल हूए और निगम आयुक्त कार्यालय का घेराव किया। “साफ जल देना होगा”,”पानी दो-पानी दो”, जैसे तमाम नारों से पुरे निगम कार्यालय गूंज ऊठा। जिससे अधिकारियो ने पुलिस को आगे कर कार्यकर्ताओ को शान्त कराने का असफल प्रयास भी किया। किन्तु नाराज लोग और जनता कांग्रेस के कार्यकर्ताओ के दबाव मे अधिकारियो को मजबूरन बाहर आके आक्रोश का सामना करना पडा और जनता की तकलिफ सुनने विवश होना पडा।

अन्त मे जोगी कांग्रेस ने 7सुत्रिय मांगो का ज्ञापन अधिकारियों को सौप 7 दिन का अल्टीमेटम दिया।

जनता कांग्रेस के शहर अध्यक्ष विश्वंअम्भेर गुलेहरे ने कहा की “आरपा नदी के किनारे बसे बिलासपुर शहर मे जहाँ एक समय किसी भी घर, महोल्ले, पारा मे पानी की कोई समस्या नही रही वही बिलासपुर विगत कुछ वर्षो से लगातार जल संकट से जूझ रहा है। जिसकी पूरी जिम्मेदारी नगर निगम प्रशासन की अपरिपक्व योजनायें और शहर की जनता और पर्यावरण के प्रती उदासीनता की है।



जनता कांग्रेस के जिला कार्यकारी अध्यक्ष इंजी.विक्रांत तिवारी ने अधिकारियो को योजनाओ मे टेक्निकल चुकों को सामने रखा। कहा की “ड्रेन टू ड्रेन सी सी सडको का जाल, नालियो को आर सी सी करवाना, शहर के विभिन्न रस्तो से पेड़ो का नमो निशान मिटा देना शहर के जल स्तर के लगातार गिरने की प्रमुख वजह रहे हैं। दुख के साथ कहना पड रहा है की आज की तरीक मे शहर के कई वार्डवासी दूषित पानी पीने को मजबूर हो रहे हैं।



छात्रसंघ के प्रदेश अध्यक्ष टिकेश प्रताप सिंह ने कहा की हर तरफ पानी की किल्लत है पर नगर निगम द्वारा ना ही पर्याप्त मात्रा मे पानी के टैंकर उप्लब्ध हैं ना ही इस भिषण समस्या से निपटने कोई रणनिति।



 7 सुत्रिय मांग पत्र में प्रमुख….
1) प्रत्येक वार्ड हेतू कमसे कम 1 पानी टैंकर की व्यवस्था हर रोज की जाना सुनिश्चित किया जाए।

2) शहर के जल स्तर को बढाने सी सी रोड और ड्रेन के बिच मे वॉटर हार्वेस्टिंग करने पेच बनवाए जाएं।

3) जल स्तर को बरसात उपरांत भी बनाए रखने मुख्य सडको,एवं वर्डो मे सडक किनारे पेड़ों का होना सुनिश्चित करें।

4) निगम द्वारा एक कमिटी बना कर जल की लगातर आ रही समस्याओं को तत्काल ठीक करना सुनिश्चित करे।

5) वार्डो मे बन्द किए गए बोर, पम्प, कुवें आदी को साफ करा कर जन उपयोग मे लाने शीघ्र कदम उठायें।

6) प्रदुषित जल की जिन वर्डो मे शिकायत है, वहाँ विशेषज्ञो से जाँच करवा स्वच्छ पेय जल का आना सुनिश्चत करें।
7) निरंकुश अधिकारी कर्मचारियो द्वारा शहर की अक्रोशीत जनता से समन्वय स्थापित करना सुनिश्चित करने की मांग की गई ।

जनता कांग्रेस ने अल्टीमेटम देते हूए कहा की उम्मीद है, बिलासपुर की जनता के प्रती आप और आपका विभाग गंभीरता से इस ओर ध्यान देकर शहर को जल संकट से उबारने शीघ्र इन मांगो पर अमल करेंगे। अन्यथा 7 दिनो पश्चात निगम अधिकारी उग्र अन्दोलन के लिए तैयार रहें।

ज्ञापन देने वालो मे विश्वम्भर गुल्हरे, विक्रांत तिवारी, सामीर अहमद, टिकेश प्रताप सिंह, मार्गरेट बेंजामिन, गोपल यादाव, मनीष जार्ज, सुब्रत जाना, राज बहादुर, सहूंग दास, रितेश बाजपाई, लोमस साहू, सुनील वर्मा, दिपक राही, सुधीर गोधरे, वहाब अली, दिलदार सिंह, चिंतादेवि, चुन्नलाल, बांटि कौशल, रुपेश चौबे, इम्तियज़, शाक्ति वर्मा आदी कार्यकर्ता मौजुद रहे।

 

error: Content is protected !!