भाजपा की कमान जेपी नड्डा के हाथों, भाजपा के ग्यारहवें अध्यक्ष के तौर पर जेपी नड्डा की ताजपोशी

दिल्ली/ भारतीय जनता पार्टी को नया और पूर्णकालिक अध्यक्ष जेपी नड्डा के रूप में मिल गया है। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज भाजपाध्यक्ष का चुनाव होना था। जेपी नड्डा का नाम लगभग तय माना जा रहा था, आज उस पर मुहर लग गई है। भाजपा से केवल एक ही उम्मीदवार के रूप में जेपी नड्डा का नाम आगे किया गया था, लिहाजा निर्विरोध चुनाव में नड्डा को पूर्णकालिक अध्यक्ष के तौर पर चुना गया।

भाजपाध्यक्ष चुनाव में देशभर से दिग्गजों का जमावड़ा दिल्ली में लगा हुआ है। बता दें कि भाजपा शासन के समय जेपी नड्डा ने छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी के दायित्व का लंबे समय से निर्वहन किया है। छत्तीसगढ़ को लेकर उनके हृदय में एक साफ्ट कार्नर है, जिसका उल्लेख वे कई बार कर चुके हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री रहते हुए उन्होंने कहा था कि छत्तीसगढ़ से आने वाले प्रत्येक आवेदन पर वे हर हाल में गौर करेंगे और प्राथमिकता से पूरा भी कराएंगे।

भाजपाध्यक्ष के चुनाव में छत्तीसगढ़ से पूर्व मुख्यमंत्री डाॅ. रमन सिंह, वरिष्ठ विधायक बृजमोहन अग्रवाल सहित कई दिग्गज दिल्ली प्रवास पर हैं। वरिष्ठ विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने दो पहले उनसे विशेष मुलाकात कर अपनी अग्रिम शुभकामनाएं उन्हें प्रेषित कर दी थी।

बता दें कि अमित शाह के गृहमंत्री बनने के बाद जुलाई 2019 से बतौर कार्यकारी अध्यक्ष जिम्मेदारी का निर्वहन करते आ रहे थे, तभी से स्पष्ट हो गया था कि भाजपा के अगले अध्यक्ष की कमान जेपी नड्डा को ही सौंपी जाएगी।

error: Content is protected !!