VIDEO – NRC और CAA का विरोध करने वाले देश विरोधी – केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह

00 NRC के नाम पर अपनी राजनीति की रोटी सेकने वाले है – केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह

कोरिया / खोंगापानी नगर पंचायत के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और पार्षदों के पदभार ग्रहण समारोह में केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह के मुख्य आतिथ्य में सम्पन हुआ। भाजपा से खोंगापानी नगर पंचायत अध्यक्ष धीरेंद्र विश्कर्मा ने पदभार ग्रहण किया।

इस कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री रेणुका सिंह का बड़ा बयान मिडिया के सामने आया। केंद्रीय राज्यमंत्री रेणुका सिंह ने NRC और CAA का विरोध करने वाले को देश विरोधी लोग बताया और कहा कि ये सब NRC के नाम पर अपनी राजनीति की रोटी सेकने वाले है। हमारी सरकार को जो करना था वो कर दिया है।

आपको बता दे कि कोरिया जिले में नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा ने दो सीट नगर पंचायत खोंगापानी और नई लेदरी पर जीत हासिल की, जिसमें पदभार ग्रहण समारोह में केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह, पूर्व विधायक श्याम बिहारी जायसवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक पटेल, जिला अध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल के आतिथ्य में सम्पन हुआ।

धीरेंद्र विश्कर्मा ने मंच के माध्यम से जनता का धन्यवाद दिया और पूर्व विधायक श्याम बिहारी जायसवाल ने मंच के माध्यम से ये बताया कि हमारी केंद्र में सरकार है। खोंगापानी के विकास किसी भी प्रकार की कोई कमी नही आएगी। हमारी केन्द्रीय मंत्री हमारे साथ है इनके माध्यम से हम खोंगापानी सम्पूर्ण विकास करेंगे।

रेणुका सिंह ने मंच के माध्यम से केंद्र की गैस कनेक्शन, शौचालय, प्रधानमंत्री आवास के योजनाओं के बारे मे बताया औऱ कहा मैं आप सब मेरे परिवार की तरह है। मैं इस क्षेत्र की बेटी हु, इस क्षेत्र का विकास मेरी जिम्मेदारी है।

error: Content is protected !!