Advertisement Carousel

खबरदार: कोरिया में सेल्फी लेने पर लगा प्रतिबंध, सेल्फी ली तो होगी कार्यवाही

कोरिया / कलेक्टर कोरिया नरेंद्र कुमार दुग्गा ने लोक जीवन को सुरक्षित रखने के लिए जिले की प्रमुख पर्यटन स्थलों के खतरनाक लोकेशन और वाहन चलाते समय सेल्फी लेने पर प्रतिबंध लगा दिया है।

सेल्फी लेते पाये जाने पर संबंधितों के विरूध्द आई.पी.सी. की धारा 188 के अंतर्गत कार्यवाही करने का फरमान जारी किया। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागु कर दिया गया है। कलेक्टर श्री दुग्गा ने बताया कि मीडिया के माध्यम से आये दिन जिले के प्रमुख पर्यटन स्थलों के खतरनाक लोकेशन और वाहन चलाते समय सेल्फी पर सेल्फी लेने पर होने वाले दुर्घटनाओं की जानकारी मिलती है। इससे बचाव हेतु यह प्रतिबंध लगाया गया है।

error: Content is protected !!