कोरिया / कलेक्टर नरेन्द्र कुमार दुग्गा के निर्देश पर जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती तुलिका प्रजापति ने शिक्षक पंचायत संवर्ग के कर्मचारियों की अनिष्चितकालीन हड़ताल की अवधि में प्राथमिक शालाओं में बच्चों की पढाई जारी रखने के लिए कक्षा 12वीं पास स्थानीय युवाओं को बुलाया है। इस कार्य के लिए उन्हें अनुभव प्रमाण पत्र दिया जायेगा। जो भविष्य में ग्रामीण क्षेत्र की सेवाओ में नियुक्ति के समय अनुभव प्रमाण पत्र के रूप में प्रभावशील होगा।
जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने आज यहां बताया कि सरपंच के द्वारा ग्राम के ही 12वी कक्षा उत्तीर्ण युवाओं को अध्यापन कार्य करने हेतु संबंधित प्राथमिक शाला में ग्राम पंचायत स्तर से स्वैच्छिक रूप से आमंत्रित करने के लिए सभी जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को निर्देश दिये गये है। उन्होने बताया कि प्राथमिक शालाओं में मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम के नियमित संचालन के लिए ग्राम पंचायत के सरपंच भी अपनी ओर से आवष्यक व्यवस्था करेंगे और इस कार्य में ग्राम पंचायत सचिवों तथा स्व सहायता समूह का सहयोग लेने के भी निर्देश दिये गये है। उन्होने कहा कि इन कार्यों में किसी के द्वारा हस्तक्षेप किया जायेगा तो संबंधित के विरूध्द पुलिस में कार्यवाही के निर्देश दिये है। इसके अलावा उन्होने समस्त ग्राम पंचायतों के सरपंच और ग्राम पंचायत के सचिवों को भी शालाओं में निरंतर अध्यापन कार्य सुनिष्चित करने के भी निर्देश दिये है।
