भाजपा प्रत्यासी विपिन बौखलाए सामने अपनी हार देखकर, मनगढ़ंत आरोप लगा रहें हैं – अजीत लकड़ा

00 धनबल के आगे जनबल की सुनिश्चित जीत होगी।

कोरिया / जनपद पंचायत क्रमांक 17 के चुनाव में अब कांग्रेस और भाजपा की प्रतिष्ठा की सीट में तब्दील हो गई है।

इस सीट पर प्रत्यासी के साथ जंहा भाजपा की ओर से संजय अग्रवाल एवं मनोज गुप्ता तो कांग्रेस की ओर से शिवपुर चरचा के नगर पालिका अध्यक्ष अजीत लकड़ा और युवा नेता आशीष डबरे ने भी अपनी टीम के साथ इस सीट पर कांग्रेस की प्रत्यासी आशा महेश साहू को चुनाव जिताने पूरी ताकत झोंक दी है।

आपको बता दे की देखते ही देखते यह सीट भी हाई प्रोफाइल होते जा रही हैं और आरोप पत्यारोप का दौर भी जारी हो गया हैं। भाजपा प्रत्यासी के द्वारा कांग्रेस प्रत्यासी के पति के ऊपर मेडिकल लीव लेकर चुनाव प्रचार का आरोप लगाने के बाद प्रतिक्रिया देते हुए नगर पालिका अध्यक्ष अजीत लकड़ा ने कहा कि अपनी हार देखकर कर भाजपा प्रत्यासी विपिन बिहारी जयसवाल बौखला गए हैं और गलत इल्जाम लगा रहें हैं, बल्कि अपनी हार देखकर खुद ही दूसरे पंचायत के लोगों को लेकर जनपद पंचायत क्षेत्र में खुले आम पैसा बांट रहें हैं और जब आशा महेश साहू के समर्थकों ने उन्हें रोका और उस जगह से खदेड़ा और गांव की जनता ने जब इसका पुरजोर विरोध किया तो भाजपा प्रत्यासी बौखला गए हैं !

आशा महेश साहू को जनपद पंचायत क्षेत्र में सभी वर्गों का जबरजस्त समर्थन मिल रहा है और खासकर महिलाओं के द्वारा अपने घरों से निकल कर आशा महेश साहू का समर्थन करने से भाजपा प्रत्यासी के पसीने छूट गए हैं। अब अपनी सम्मान जनक हार के लिए भाजपा के प्रत्यासी के द्वारा घर घर घुसकर पैसा बांटा जा रहा है। लेकिन कांग्रेस प्रत्यासी के समर्थकों के द्वारा सजग रहने के कारण स्तिथि तनावपूर्ण बन रही है।

युवा नगरपालिका अध्यक्ष अजीत लकड़ा ने कहा कि जनपद पंचायत क्षेत्र 17 कांग्रेस के लिए भी अब प्रतिष्ठा वाली सीट बन गयी है इसीलिए इस सीट को हम हर हाल में जीतेंगे और अंततः धनबल के आगे जनबल की सुनिश्चित जीत होगी।

error: Content is protected !!