00 शाम 04 बजे करेंगे राजीव भवन में पत्रकारों से चर्चा
रायपुर / छग प्रदेश युवा कांग्रेस महासचिव एवम प्रवक्ता सुबोध हरितवाल ने बताया कि कल अखिल भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी वी श्रीनिवास और एआईसीसी सचिव और युवा कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावारू एक दिवसीय प्रवास पर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर आ रहे है। राष्ट्रीय अध्यक्ष एव प्रभारी महोदय नेहरू बाल मंच के कार्यक्रम में शामिल होंगे। साथ ही युवा कांग्रेस पदाधिकारियो से मुलाकात कर प्रदेश युवा कांग्रेस के कार्यो की समीक्षा करेंगे।
शाम 04 बजे राष्ट्रीय अध्यक्ष बी.वी.श्रीनिवास, राष्ट्रीय प्रभारी कृष्णा अल्लावारु, IYC सचिव और छग प्रभारी संतोष कोलकुंडा, छग युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पूर्णचन्द कोको पाढ़ी राजीव भवन में पत्रकार वार्ता को संबोधित करेंगे। जिसमे विशेष रुप से पीसीसी मीडिया विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी और प्रभारी महामंत्री गिरीश देवांगन मौजूद रहेंगे।
