कोरिया / हर्रापारा में स्थित कार्डियल पब्लिक हाई स्कूल में वार्षिक खेल उत्सव का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम अशोक जायसवाल नगर पालिका अध्यक्ष, शैलेश शिवहरे पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष, आशीष डबरे, राजीव गुप्ता एवं अभिभावकों की उपस्थिति में मां सरस्वती के छाया चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ प्रारंभ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना के साथ की गई इसके पश्चात खेल का शुभारंभ राष्ट्रगान एवं मार्च पास्ट के साथ हुई।
सबसे पहले नर्सरी क्लास के बच्चों के द्वारा ब्लास्ट द बैलून pp1 के बच्चों के द्वारा चॉकलेट रेस, sack race इत्यादि से प्रारंभ हुई। खेल संपन्न होने के पश्चात बच्चों के द्वारा शाम के समय मां सरस्वती जी की वंदना के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत हुई। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में पेड़ों के ऊपर ना काटो मुझे डांस, प्लास्टिक के ऊपर no plastic थीम डांस, मां के ऊपर मैं तेरा लाडला इसी तरीके से स्कूल के लिए उठाओ बस्ता, देश भक्ति गीत में तेरी मिट्टी मेंमिल जाऊंगा एवं अनेकों सांस्कृतिक कार्यक्रम की बच्चों के द्वारा मनमोहक प्रस्तुति दी गई।
कार्यक्रम के अंत में बच्चों को पुरस्कार वितरण किया गया एवं पुरस्कार में दफ़्ती देकर उन्हें आगामी वार्षिक परीक्षा में अच्छे नंबरों से पास होने हेतु मोटिवेट किया गया।
इस अवसर पर आईडीबीआई बैंक से ब्रांच मैनेजर मिस्टर अमित कुमार, रजिस्ट्रार बैकुंठपुर, डॉ ओंकार साहू सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय स्टाफ के साथ सभी अभिभावकों का भरपूर सहयोग रहा स्टाफ में स्कूल के संचालक सुरेश साहू, प्रिंसिपल अरविंद यादव, करुणा दास हरनीत कलेर शिक्षकों में हंस लाल सर आशीष सर सोनी, शिक्षिकाओं में मंजू मैम, रत्ना मैम, रूपा मैम, सरिता मैम, निकिता मैम, नाजिया मैम, रामकुमार, अनीता, कुसुम, दुर्गा, भगवती सहित समस्त विद्यालय स्टाफ का भरपूर सहयोग रहा।



