Advertisement Carousel

नगर सैनिकों का 3 सुत्रीय मांग पत्र, राज्यपाल के नाम कलेक्टर कोरिया को सौंपा ज्ञापन, मांगे पुरी नही हुई तो राज्यस्तरीय आंदोलन की चेतावनी

कोरिया / छ.ग.होमगार्ड सैनिकों का मानदेय में वृद्धि एवं लंबित ऐरियस महिला आश्रमों के एक आश्रम में 02 महिला सैनिको की तैनाती किए जाने सम्बंधित 3 सूत्रीय मांग पत्र छ.ग, नगर सेना सैनिक परिवार कल्याण एसोसिएसन जिला कोरिया ने राज्यपाल के नाम कलेक्टर कोरिया डोमन सिंह को ज्ञापन सौंपा।

सैनिकों ने इस दौरान कहा कि अगर जल्द ही हमारी 3 सुत्रीय मांगे मानी नही जाती है तो राज्यस्तरीय आंदोलन भी करेंगे। हमारी यह मांगे काफी समय से लंबित है और जायज मांगे शासन को पुरी करनी ही होगी।



ज्ञापन में निम्नलिखित प्रमुख बातें-इस प्रकार है….



01. छ.ग. होमगार्ड सैनिको को मानदेय मात्र 12900 रूपये दिया जा रहा है जबकी अन्य राज्यों जैसे – मध्यप्रदेश पंजाब ,हरियाणा,पश्चिम बंगाल उत्तर प्रदेश,बिहार में माननीय उच्चतम न्यायालय के आदेशानुसार समान काम समान वेतन के तहत् पुलिस आरक्षक के समान मानदेय दिया जा रहा है। एवं छ.ग.नगर सैनिको का वर्ष 2016 में बढ़ोत्तरी की गई एरियस की राशि भुगतान भी लंबित है।



02. छ.ग.के महिला नगर सैनिक जो आश्रमों में ड्यूटीरत है उनकी समस्याओं को ध्यान में रखते हुये एक आश्रम में 02 महिला सैनिको की तैनाती की जाये व महिला नगर सैनिको को गृह ग्राम (घर) से की शादी-शुदा महिला नगर सैनिक अपने बाल-बच्चों एवं परिवार का भी देख-भाल कर सके। महिला नगर सैनिको को मातृत्व अवकाश मात्र 03 महिना ही दिया जा रहा है जबकी अन्य सभी विभागों में 06 महिना मातृत्व अवकाश प्रदान किया जाता है। इन सभी समस्याओं के कारण महिला सैनिको की पारिवारिक स्थिति बिगड़ चुकी है। जहाँ तक तलाक की नवबत भी आ गई है।



03.छ.ग. शासन के निर्देशानुसार सरगुजा एवं बस्तर संभाग में तृतीय एवं चर्तुथ श्रेणी की भर्ती में स्थानीय जिले के निवासी की नियुक्ति किया जाना है। साथ जिले के अन्दर ही उनकी सेवाएं ली जानी है। वावजूद कोरिया जिला के नगर सैनिको को जो कि शासन द्वारा निर्धारित 12990 रूपये मासिक मानदेय पर कार्य कर रहे है उन्हें एक वर्ष में 6 माह के लिए बाहर जिले में ड्यूटी के लिए भेजा जाता है। जिसमें 2 महिना कोरबा एस.ई.सी.एल. सुरक्षा 2 महिना कुसमुंडा एस.ई.सी.एल.सुरक्षा एक महिना रायपुर प्रशासनिक ड्यूटी के साथ समय-समय पर लाईन आर्डर व सुरक्षा ड्यूटी में जिले से बाहर भेजा जाता है। जिसे की कोरिया जिले के नगर सैनिक अपने परिवार का 12900 रूपये में भरण पोषण कर पाने में अश्मर्थ है व भूखो मरने की स्थिति निर्मित हो गई है। जिले बाहर एस.ई.सी.एल. सुरक्षा के नाम से बिना प्रशिक्षण प्रदान किये सैनिको से सुरक्षा ड्यूटी कराई जा रही है। जिसे आये दिन जान को खतरा बना रहता है। पिछले वर्ष 2019 में सैनिक क्रमांक 266 जीत नारायण की मृत्यु भी कुसमुंडा एस.ई.सी.एल.सुरक्षा के दौरान एस.ई.सी.एल.प्रबंधन की लापरवाही के कारण हो चुकी है। जिसे की कोरिया जिला के सभी नगर सैनिकों में भय का महौल व्यप्त है। कोरिया जिले के सैनिको को एस.ई.सी.एल. ड्यूटी कोरबा, कुसमुंडा,गेवरा, लगाई जा रही है। एस.ई.सी.एल.ड्यूटी पर तत्काल रोक लगाने का कष्ट करें। जिसे कोरिया नगर सैनिक अपना परिवार चला सके।

error: Content is protected !!