Advertisement Carousel

जिला अध्यक्ष हटाओ – कांग्रेस बचाव, हस्ताक्षर अभियान के साथ शिकायत राष्ट्रीय अध्यक्ष से हुई, कई आरोप लगे

कोरिया / छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष को हटाने की मांग राष्ट्रीय अध्यक्ष से हुई है। बाकायदा नराज कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष नजीर अजहर के खिलाफ कई बड़े आरोप लगाते हुए उन्हें जिलाध्यक्ष पद से तत्काल हटाने की मांग की है और इस संबंध में ” जिला अध्यक्ष हटाओ, कांग्रेस बचाव, हस्ताक्षर अभियान” चलवा कर लोकसभा चुनाव-2010 एवं जिला तथा जनपद पंचायतों के चुनाव 2020 में पार्टी को हुई अपूर्णनीय क्षति का जिक्र करते हुए अब्दुल कादिर ने कांग्रेस पार्टी की हाई कमान राष्ट्रीय अध्यक्ष को शिकायत पत्र भेजकर जिलाध्यक्ष को हटाने की मांग की है।

आपको बता दे कि इस जिला अध्यक्ष हटाओ, कांग्रेस बचाव, हस्ताक्षर अभियान के शिकायत पत्र में जिला, ब्लाक कांग्रेस पार्टी के कई बड़े नेता सहित नगर पालिका के नेताओ ने भी हस्ताक्षर किया है। शिकायत पत्र के आधार पर जिलाध्यक्ष नजीर अजहर के साथ रहने, घूमने वाले भी उनके साथ ऐसा करेंगे यकीन कर पाना मुश्किल हो रहा है।



राष्ट्रीय अध्यक्ष को भेजें गए शिकायत पत्र की गर बात हम करें तो उसमें लिखा है कि …..

कोरिया जिला कांग्रेस अध्यक्ष नजीर अजहर जी के कार्यकाल में भाजपा से त्रस्त जनता द्वारा कांग्रेस के तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री राहुल गांधी जी पर एवं प्रादेशिक कांग्रेसी नेताओं पर विश्वास करते हुए जिले की तीनों वि0स0 सीटों पर कांग्रेस को विजय श्री प्रदान की थी किन्तु मात्र लगभग 06 माह पश्चात हुए लोकसभा चुनाव 2019 में कांग्रेस प्रत्यासी कोरिया जिले में भाजपा प्रत्यासी से लगभग 40,000 मतो से पिछड गई। जिलाध्यक्ष द्वारा तीनो विoस0 सीटो की विजय के लिये जहाँ स्वतः की उपलब्धी बताई गई वह लोकसभा सीट पर पराजय पर काई चर्चा तक नही की गई। इसी कम में अभी हुये जिला एवं जनपद पंचायत के चुनाव में 25 में से 17 कांग्रेस के 04 भाजपा के थे जिसे आपसी समझौता करके अध्यक्ष भाजपा का बनाया गया एवं उपाध्यक्ष कांग्रेस का बना। जिलाध्यक्ष की कार्य प्रणाली के कारण ही कांग्रेस को अध्यक्ष पद से बाहर रहना पडा। श्री नजीर अजहर जी एक व्यवसायी व्यक्ति है तथा मात्र अपने व्यवसाय हितो की रक्षा के लिये सदैव प्रयासरत् रहते है। पार्टी हित के कार्य एवं कार्यकर्ताओं से जुडाव तथा संगठन का विस्तार जैसे विषयों पर इनका कार्य शून्य है। जिलाध्यक्ष की कार्यप्रणाली से असंतुष्ट होकर अपनी उपेक्षाओं से निराश होकर कई कर्मठ एवं जुझारू निस्वार्थ कार्यकर्ता पार्टी से दूर होते जा रहे है। सभी परिस्थितियो को भलिभाति ज्ञान होने के बाद भी श्री नजीर अहजर द्वारा पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं को नजरअंदाज करने का प्रयास किया जाता है जिससे आम कार्यकर्ता काफी नाराज है। इनके द्वारा कोई भी पार्टी संगठन के लिये ग्राम/तहसील/जिला आदि स्तरो पर संगठन की बैठक आदि आहुत नही की जाती है इनके जनविराधी होने के कारण इन्हे अपने पक्ष में करने का हमेशा चिंतन किया गया। हम कोरिया तथा पार्टी हित में कार्य करते है सभी कार्यकर्तागण सादर अनुरोध करते है कि कोरिया जिले के कांग्रेस जिलाध्यक्ष्य इस पद से पृथक कर किसी निष्ठा एवं उर्जावान व्यक्ति को जिलाध्यक्ष नियुक्त करने का कष्ट करे जो हम आम कांग्रेस ने एवं कार्यकर्तागण भी उचित मार्गदर्शन प्राप्त कर पार्टी में अपना संपूर्ण योगदान प्रदान कर सकें।

error: Content is protected !!