00 अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला रायपुर ने किया महिला शक्तियों का सम्मान
रायपुर / अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला रायपुर द्वारा महिला शक्तियों के सम्मान का आयोजन किया गया।
भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में आयोजित इस गौरवपूर्ण कार्यक्रम को मुख्य अतिथि की आसंदी से संबोधित करते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता एवं विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि नारी अब अबला नहीं रही वह सबला बन चुकी है। वह हर क्षेत्र में अग्रणी है और समाज ही नहीं राष्ट्र को भी दिशा प्रदान कर रही है।
इस अवसर पर श्री अग्रवाल ने महिलाओं के समक्ष आदर्श प्रस्तुत करते हुए शारीरिक विकलांगता की शिकार होने के बावजूद संघर्ष करते हुए अपना विशिष्ट स्थान बनाने वाली बैंक ऑफ बड़ौदा की कर्मचारी कविता पाठक, मुक बधिर बच्चों के लिए कार्य करने वाली पद्मा ठाकुर तथा अधिवक्ता भारती सोनी सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर महिला मोर्चा को दिए अपने संबोधन में श्री अग्रवाल ने कहा कि योग्यता जिसमे है उन्हें आगे बढ़ने से कोई नही रोक सकता। छोटी-छोटी बाधायें आये तो घबराना नही है,आत्मबल के साथ बढ़ते रहे सफलता निश्चित ही मिलती है। उन्होंने कहा कि रायपुर के 29 भाजपा में से 14 महिलाये है यह गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि महिलाये खुद को कभी अबला न समझे आप सबला है। मां दुर्गा, मां सरस्वती और मां लक्ष्मी का स्वरूप है।
साथ ही उन्होंने कहा कि हमारे देश मे महिला प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, राज्यपाल, वित्त मंत्री, रक्षा मंत्री विदेश मंत्री तक की जिम्मेदारी निभाई है। ऐसे में जिन महिलाओं ने राजनीति के कठिन डगर पर अपने कदम बढ़ाए है उन्हें भी उज्जवल भविष्य की शुभकामनायें देता हूं। मर्यादाओं का ध्यान रखते हुए मजबूती के साथ आगे बढ़ते रहे।
कार्यक्रम में महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष पूजा विधानी, महामंत्री मीनल चौबे महामंत्री, बाल अधिकार आयोग अध्यक्ष प्रभा दुबे, चन्नी वर्मा, शताब्दी पांडे, सोभा सोनी, महिला मोर्चा रायपुर जिला अध्यक्ष शैलेन्द्री परगनिया, महामंत्री सुभद्रा तंबोली, सीमा सिंह, कपिला सिंह, सरिता दुबे, कामिनी देवांगन, सीमा साहू, सीमा कंदोई, सरिता वर्मा, कामिनी देवांगन, सुमन प्रजापति, सोना वर्मा आदि उपस्थित थे।
