Advertisement Carousel

PM मोदी की जनता कर्फ्यू अपील का पालन करेंगे सुनिश्चित – शैलेश, भानु, अनुराग, सुभाष

00 एकजुटता के साथ संकल्पित होकर कोरोना को हराना है – शैलेश 

कोरिया / कोरोना से बचाव की दिशा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 22 मार्च दिन रविवार को सुबह 7:00 बजे से रात्रि 9:00 बजे तक जनता कर्फ्यू की अपील को पूर्व नपा अध्यक्ष शैलेश शिवहरे, भाजपा मंडल अध्यक्ष भानु पाल, गौ रक्षक अनुराग दुबे और नपा उपाध्यक्ष सुभाष साहू ने इसे आवश्यक कदम बताते हुए इसे सहर्ष स्वीकार किया है।

उन्होंने आम जनता से भी आग्रह किया है कि कोरोना जैसी महामारी से खुद व परिवार को सुरक्षित रखने के लिए प्रधानमंत्री जी की अपील को स्वीकारते हुए इसका पालन सुनिश्चित करें।

कोरोना से लड़ने के लिए जो विचार और सुझाव मोदी जी ने रखे वह प्रेरक और आवश्यक हैं। कोरोना आज संपूर्ण विश्व के लिए महामारी साबित हो गई है। जितनी तेजी से यह दुनिया में फैल रही है ऐसे में हमें बेहद सतर्क रहना होगा, एकजुटता के साथ संकल्पित होकर इसे हराना होगा।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी द्वारा राष्ट्र के नाम संबोधन में “हम स्वस्थ तो जग स्वस्थ’ का मंत्र व बतायी गयी दो प्रमुख बातें संकल्प और संयम ही इस कोरोना महामारी का रोकने का सबसे कारगर उपाय हैं।

इन नेताओं ने कहा कि मैं भी संकल्प लेता हूं कि कोरोना के ख़िलाफ़ इस जंग में पूरी शिद्दत के साथ खड़ा रहूंगा। रविवार को सुबह 7 से रात 9 बजे तक घर पर ही रहूंगा।
साथ ही उन्होंने कोरोना की वजह निजी क्षेत्रों के कर्मचारियों के वेतन न काटे जाने की व्यापारियों से व जनता सेवा में जुटे लोगों को धन्यवाद करने की प्रधानमंत्री मोदी की अपील को उन्होंने बेहद प्रभावी व संवेदना से परिपूर्ण अपील बताया है।



प्रधानमंत्री मोदी की अपील का पालन करें व इन बातों का ध्यान रखें…….


1* जब तक बहुत जरूरी न हो घर से बाहर न निकलें।
2* अपने व्यापार व आफिस के अधिकांश कार्य घर से करें।
3* भीड़-भाड़ से दूर रहें।
4* घर से 60-65 साल से अधिक आयु के लोग घर से न निकलें।
5* 22 मार्च को सुबह 7 से रात 9 बजे तक जनता कर्फ्यू।
6* इस कर्फ्यू के प्रति दिन 10 लोगों को फोन से जागरूक करें।
7* जनता कर्फ्यू 22 मार्च रविवार को शाम 5 बजे अपने दरवाजे या बालकनी से सेवा में लगे लोगों के प्रति तालियाँ, घन्टी आदि बजाकर अपनी कृतज्ञता व्यक्त करें।
8* जब तक अनिवार्य न हो अस्पताल पर दबाव न बनाएं, रूटीन चेक अप के बजाय अपने परिचित या रिश्तेदारी के डॉक्टर से फोन पर सलाह लें व आपरेशन की निर्धारित डेट आगे बढ़ाएं।
9* छोटे रोजगारपरक व्यक्तियों को आर्थिक सम्बल देकर समाज को मजबूत करें
10* किसी भी अधीनस्थ के वेतन न काटें।
11* अति आवश्यक सामानों की आपूर्ति सामान्य रहेगी अतएव इनका अनावश्यक संग्रह न करें बल्कि जितना जरूरी हो उतना ही खरीदें।

error: Content is protected !!