कोरोना पर बड़ा फैसला, 22 मार्च से देश में नहीं उतर पाएंगी विदेशी उड़ानें

नई दिल्‍ली / कोरोना वायरस के चलते देश में मौतों का आंकड़ा बढ़कर गुरुवार को 4 पहुंच गया है. साथ ही संक्रमितों की संख्‍या 173 हो गई है. इस संकट को देखते हुए पीएम मोदी ने गुरुवार रात 8 बजे देश को संबोधित किया. उनके संबोधन से पहले ही सरकार ने कोरोना वायरस को लेकर बड़े फैसलों का ऐलान कर दिया. सरकार के फैसले के अनुसार 22 मार्च से विदेश से भारत आने वाली सभी यात्री उड़ानों की देश में लैडिंग पर एक सप्‍ताह तक रोक लगा दी गई है.

मोदी सरकार की ओर से राज्‍य सरकारों को यह भी कहा गया है कि वे सरकारी कर्मियों, मेडिकल प्रोफेशनल्‍स और जनप्रतिनिधियों के अलावा 65 साल की उम्र से ऊपर के बुजुर्गों को घर पर ही रहने के संबंध में निर्देश जारी किए जाएं. इसके अलावा सरकार की ओर से 10 साल से कम उम्र के बच्‍चों को घर पर ही रहने को कहा गया है. उन्हें घर के बाहर निकलने से मना किया गया है. साथ ही रेलवे और विमानन कंपनियों से स्‍टूडेंट, मरीज और दिव्‍यांगों को छोड़कर अन्‍य सभी नागरिकों के लिए टिकटों में छूट को बंद करने को कहा गया है.

केंद्र सरकार की ओर से राज्‍यों से अनुरोध किया गया है कि वो प्राइवेट सेक्‍टर के कर्मियों के लिए वर्क फ्रॉम होम की सुविधा को सुनिश्चित करें. इसमें इमरजेंसी और आवश्‍यक सेवाओं को छूट दी जाए. भीड़ एकत्र होने से रोकने के लिए केंद्र सरकार के ग्रुप बी और ग्रुप सी श्रेणी के कर्मचारियों को आल्‍टरनेट वीक में ऑफिस आने को कहा गया है.

बता दें कि देश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्‍या बढ़कर 173 हो गई है. साथ ही अब तक 4 लोगों की मौत इससे हो चुकी है.

error: Content is protected !!