इसके तहत नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा समस्त जिला कलेक्टर, आयुक्त नगर पालिक निगम और मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर पालिका परिषद तथा नगर पंचायतों को पत्र जारी कर दिया गया है। इसका क्षेत्र में व्यापक मुदानी कर करदाताओं को सम्पत्ति कर तथा विवरणी ऑनलाइन जमा करने के लिए सलाह देने के निर्देश दिए गए हैं। इसमें की गई कार्रवाई से शासन को नियमित रूप से अवगत कराने के लिए भी निर्देशित किया गया है।
गौरतलब है कि राज्य सरकार द्वारा कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण के नियंत्रण के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे है। इसी क्रम में नागरिकों तथा कर्मचारियों को भीड़ और उससे होने वाले संक्रमण की संभावना से बचाने के लिए यह महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया द्वारा मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप इस आशय की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है।