सोमवार से तीन दिनों के लिए शराब दुकानों को बंद करने का निर्देश दिया गया है। सोमवार से लेकर बुधवार तक के लिए ये शराब दुकानें बंद रहेगी।
वहीं बार को भी बंद कर दिया जायेगा। इससे पहले मॉल को कुछ शर्तों को खोलने की इजाजत मिली थी, लेकिन अन्य दुकाने होटल, मिठाई दुकान व रेस्टोरेंट सहित कई संस्थानों को बंद कराया गया है। इससे पहले राज्य सरकार के निर्देश पर प्रशासन की तरफ से पहले ही बाजारों को बंद करने का निर्देश जारी कर दिया गया था। पुलिस की तरफ से अतिआवश्यक सेवाओं को छोड़कर बाजारों को बंद कराया जा रहा है। कल जनता कर्फ्यू के मद्देनजर भी शराब दुकानें बंद रहेगी। वहीं सोमवार से बुधवार तक राज्य सरकार ने दुकानों को बंद करने का आदेश दिया है।
