बच्चो के राशन पर डाका, आश्रम अधीक्षिका और ड्रायवर फरार

** लगभग 2 बोरी चावल की अफरा तफरी करती पकड़ाई
** गांव वालों ने मारुति वैन में ले जाते चावल सहित पकड़ा

कोरिया / सरकार वर्तमान में शिक्षकों को भरपूर वेतन दे रही है। बावजूद इसके आज के शिक्षक पैसो की चाह में मासूम स्कूली बच्चों के राशन तक पर डाका डालने का मौका तक नही छोड़ रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार शासकीय कन्या आदिवासी आश्रम चिल्का की अधीक्षिका बीती रात मारुति वैन सीजी 15 बी 4351 में 2 बोरी हॉस्टल का चावल रख कर चरचा बेचने के उद्देश्य से ले जा रही थी। उसी वक्त पुलिस कर्मी भानुप्रताप के साथ गांव के सत्तर सिंह, पारवती वार्ड पंच, जय करन सिंह , रमेश सिंह, इंदपाल, विशुन सिंह, शिव प्रताप, वीरेंद्र पाल, सतीश, पितंबर, विनोद, मुकेश सहित अन्य ग्रामीणों ने पकड़ लिया। मामले की जानकारी वार्ड पंच ने पुलिस व विभागीय अधिकारियों को दे दी है।

IMG-20171219-WA0043
यहां बताना लाजमी होगा कि अधिकारियो के लगातार मॉनिटरिंग न करने से अधिकांश हॉस्टल मे राशन की अफरातफरी करना आम बात है।

error: Content is protected !!