Advertisement Carousel

लाकडाउन के दौरान सार्वजनिक स्थान पर मारपीट करने वाले दो पक्षों के विरूद्ध लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर अपराध पंजीबद्ध

00 लाकडाउन का उल्लंघन करने वालों पर पुलिस कप्तान के कड़े तेवर
राजनांदगांव / कोरोना वायरस से बचाव हेतु पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव जितेन्द्र शुक्ला द्वारा लॉकडाउन का कड़ाई से पालन करने हेतु कड़े तेवर अपनाये जा रहे है। लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले किसी भी व्यक्ति को बक्शा नहीं जाएगा।

इसी तारतम्य में थाना लालबाग क्षेत्रातंर्गत ग्राम मोहभट्ठा के चार ग्रामीणों के विरूद्ध लॉकडाउन का उल्लंघन कर सार्वजनिक स्थान पर मारपीट करने पर धारा 188 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। अब जिले में लॉकडाउन तोड़ने वाले हर व्यक्ति पर तत्काल अपराध पंजीबद्ध किया जा रहा है, किसी भी व्यक्ति को किसी भी परिस्थिति में बख्शा नहीं जावेगा। पुलिस कप्तान राजनांदगांव व सीएसपी श्री चंद्रा द्वारा कड़े तेवर में निर्देशित किया गया है कि लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले को किसी भी सुरत में रियायत न बरती जावे, इसकी एकबानगी राजनांदगांव जिले के थाना लालबाग में देखने को मिली, जहां 15 अप्रैल 2020 को ग्राम मोहभट्ठा के सांस्कृतिक मंच के पास पुरानी रंजीश को लेकर दो पक्षों के मध्य गाली गलौच एवं मारपीट हुई थी। जिस पर थाना लालबाग में दोनों पक्षों के रिपोर्ट पर कांउटर अपराध क्रमांक 158/2020, 159/2020 धारा 294, 323, 506, 34 भादंवि कायम किया गया है। पूछताछ एवं पुलिस की जांच पर यह तथ्य सामने आया कि दानो पक्षों द्वारा लॉकडाउन का उल्लंघन कर अनावश्यक बेवजह अपने घरों से बाहर निकल कर सार्वजनिक स्थान पर पुरानी रंजीश को लेकर विवाद एवं मारपीट किया गया। थाना लालबाग के अधिकारी द्वारा सर्वप्रथम दोनों पक्षों की रिपोर्ट पर मारपीट का अपराध पंजीबद्ध किया गया। तत्पश्चात उनसे लॉकडाउन की अवधि में घर से बाहर निकलने का उचित कारण पूछा गया, उचित कारण नहीं बताने और अनावश्यक घर से बाहर निकलने के कारण दोनो पक्षों के विरूद्ध धारा 144 के उल्लंघन व लॉकडाउन के दौरान अनावश्यक सार्वजनिक स्थान में घुमने व फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन न करने के कारण दोनो पक्षों विनोद साहू पिता वासुदेव साहू, दीनु यादव पिता संतोष यादव, बबलू निषाद व एक अन्य सभी निवासी ग्राम मोहभट्ठा थाना लालबाग जिला राजनांदगांव के विरूद्ध पृथक से अपराध क्रमांक 160/2020 धारा 188,34 भादंवि कायम किया गया।

पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव द्वारा निर्देशित किया गया है कि लॉकडाउन का हर व्यक्ति कड़ाई से पालन करें व घरों में सुरक्षित रहें लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले किसी भी व्यक्ति को कदापि नहीं बख्शा जावेगा चाहे वह किसी मामले का प्रार्थी हो या आरोपी।

error: Content is protected !!