Advertisement Carousel

2 बसों में सवार झारखंड को निकले 46 मजदूर कोरिया में फंसे


00 देवानीबांध के छात्रावास में ठहराया, इनमें से दो बीमार, उपचार किया

कोरिया / राजनांदगांव से झारखंड के पलामू जाने को निकली 2 बसों को कोरिया में रोक दिया गया हैं। इस बस में 46 मजदूर सवार थे।

फिलहाल आपको बता दे कि जिला मुख्यालय से महज 10 किमी दूर स्थित मनसुख के ग्राम देवानीबांध केें छात्रावास में इन मजदूरों को रखा गया है।

खैर अभी तक किसी जिम्मेदार अधिकारी के नही पहुचने के कारण उन्हे छात्रावास से आगे बढने की अनुमति नही दी गई हैै और सभी लोगों को वहीं रोक दिया गया है। ठहरे मजदूरों की माने तो वे सभी स्वस्थ्य है लेकिन इनमें से दो के स्वास्थ्य खराब बताए जा रहे हैं। जिनका स्वास्थ्य अमले द्वारा छात्रावास में ही उपचार किया गया हैं।

मजदूरों की माने तो उन्होने 16 दिनों का क्वाटरटाईन कलेक्टर राजनांदगांव के आदेशानुसार पूर्ण कर लिया है जिसके बाद राजनांदगांव प्रशासन ने उन्हें झारखण्ड पलामू जाने को बस दिया और रवाना किया है। लेकिन कोरिया जिले में उन्हें रोक दिया गया हैं।

ज्ञात हो कि इनते संख्या में लोगों की आने की जानकारी मिलने के बाद कोई बड़ा जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नही पहुँच सका हैं। जिस वजह से फसे मजदूरों को आज रात यहाँ ही काटना पड़ सकता हैं और जब सक्षम अधिकारी इनकी जांच पड़ताल न कर लेगा इन्हें आगे जाने की अनुमति प्रदान नही होगी।

error: Content is protected !!