कोरबा / कोरबा ज़िले में 3 और नए कोरोना मरीज मिले हैं। सभी कटघोरा के रहने वाले बताए जा रहे हैं। 2 दिन पहले इन सभी लोगों का सैम्पल रायपुर भेजा गया था, जिनकी रिपोर्ट देर रात आयी है।
प्रदेश में 3 नए मरीज मिलने के बाद एक्टिव कोरोना मरीज की संख्या अब बढ़कर 13 पहुंच गई है। वहीं प्रदेश में ये संख्या बढ़कर 36 पहुंच गई है, जिनमे कोरबा से अकेले ही 29 मरीज शामिल हैं।
आज जो 3 नए मरीज मिले हैं, उनमें 1 महिला और 2 पुरुष शामिल हैं। वो सभी कटघोरा के रहने वाले है। सभी 3 नए मरीज को एम्स रायपुर भेजे जा रहे हैं।
