Advertisement Carousel

CM को पत्र लिख किया मांग, कोरोना के खिलाफ लड़ाई में जुटे हिरोज को सरकार 1 करोड़ सम्मान राशि दे – शाहिद महमूद

कोरिया / जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के संस्थापक सदस्य एवं प्रदेश प्रतिनिधि शाहिद महमूद ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पत्र लिख कर मांग किया है कि वैश्विक महामारी कोरोना के खिलाफ लड़ाई में जुटे डॉक्टर, फ्रंट लाइन हेल्थ वर्कर, पुलिस, सफाई कर्मचारी, भृत्य, विद्युत एवम जल आपूर्ति में लगे कर्मचारियों की दुर्भाग्यवश मौत होने पर छत्तीसगढ़ सरकार 1 करोड़ सम्मान राशि दे ।

उन्होंने पत्र में लिखा है कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में इस वैश्विक महामारी से उत्पन्न समस्याओं पर जिस प्रकार एहतियातन कदम उठाए गए हैं उसकी जितनी भी प्रशंसा की जाए वो कम है और आपने सीमित संसाधन में इस कोरोना को प्रदेश में न सिर्फ फैलने से रोका बल्कि उनका समुचित इलाज भी एम्स के अनुभवी चिकित्सक दल से करवाया । उनके इस प्रयास की सराहना पूरे दुनिया में हो रही है वर्तमान में भी छत्तीसगढ़ में तत्परता से कोरोना वायरस को हराने के लिए युद्ध स्तर पर लड़ाई जारी है और इस लड़ाई में डॉक्टर्स, फ्रंट लाइन हेल्थ वर्कर्स, पुलिस, सफाई कर्मचारी, भृत्य,विद्युत एवं जल आपूर्ति में लगे कर्मचारी प्रत्यक्ष रूप से शामिल हैं । इन्हें इस महामारी से संक्रमित होने का खतरा अन्य लोगों की अपेक्षा अधिक है ।


उक्त समस्त कर्मचारियों को कैरोना वायरस से संक्रमित किसी मरीज का इलाज करने या उसकी किसी दूसरी तरह से मदद करने पर या प्रशासनिक कार्य के संपादन में तैनाती पर संक्रमण हो जाने पर अगर किसी की दुर्भाग्यवश मौत हो जाती है तो वह देश के लिए अपूरणीय क्षति होगी । ऐसी परिस्थिति में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा उक्त लोगों के परिजनों को उनके सम्मान में सम्मान निधि के रूप में मरणोपरांत छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से रुपये 10000000/₹ की सहायता राशि दिया जाना आवश्यक है । इससे इस गंभीर परिस्थितियों में काम कर रहे डॉक्टर्स, मेडिकल कर्मी, फ्रंट लाइन हेल्थ वर्कर्स, पुलिस, सफाई कर्मचारी, मेडिकल कर्मचारी,भृत्य, विद्युत एवं जल आपूर्ति में लगे कर्मचारियों का मनोबल भी बढ़ेगा । उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि इन डॉक्टर्स, फ्रंट लाइन हेल्थ वर्कर्स, पुलिस, सफाई कर्मचारी,भृत्य, विद्युत एवं जल आपूर्ति में लगे कर्मचारियों जो इस समय दिन-रात लोगों की मदद कर रहे हैं, अगर दुर्भाग्यवश कोरोना संक्रमण से उनका देहांत होता है तो उनके सम्मान स्वरूप मरणोपरांत उनके परिवार को छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा रुपये 10000000 की सहायता राशि सम्मान स्वरूप दिया जाए ।

error: Content is protected !!