Tuesday, March 18, 2025
Uncategorized जनता की सेवा में सदैव तत्पर रहती है भाजपा...

जनता की सेवा में सदैव तत्पर रहती है भाजपा – बृजमोहन

-


00 पंडित दीनदयाल रसोई पहुंचे बृजमोहन,कार्यकर्ताओं संग किया भोजन पैकेट तैयार
रायपुर / लॉक डाउन से प्रभावित लोगों को भोजन उपलब्ध कराने के लिए भारतीय जनता पार्टी हेल्प डेस्क द्वारा संचालित पंडित दीनदयाल रसोई में आज विधायक एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल पहुंचे। श्री अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं के साथ सेवा कार्य में हाथ बटाते हुए भोजन का पैकेट तैयार किया तथा मौजूद जरूरतमंदों को भोजन पैकेट प्रदान भी किया।

उल्लेखनीय है कि कोरोना महामारी के चलते पूरा देश लॉक डाउन है। ऐसे में रोजी- मजदूरी करने वाले परिवारों के समक्ष एक बड़ा संकट पैदा हो गया है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए भाजपा हेल्प डेस्क ने स्वदेशी भवन परिसर,रायपुर में पंडित दीनदयाल रसोई प्रारंभ की है। जहां पर लॉक डाउन के प्रथम दिवस से लेकर आज दिनांक तक रोजाना लगभग 3 हज़ार लोगों के लिए भोजन पैकेट तैयार किया जाता है। भोजन में किसी दिन पुलाव तो किसी दिन पूड़ी सब्जी या खिचड़ी बनाई जा रही है। कार्यकर्ता यह पैकेट लेकर गरीब बस्तियों में जाते हैं और जरूरतमंदों को भोजन कराते है। बाहर प्रदेशों से आये मजदूर जो विभिन्न फैक्ट्रियों में काम करते थे वे भी लॉक डाउन की वजह से यहा फस गए है। ऐसे लोगों को भी भोजन कराया जा रहा है। गरीब परिवारों को यहा के माध्यम से सूखा राशन भी प्रदान किया जा रहा है। यहा पर वरिष्ठ भाजपा नेता अंजय शुक्ला, अमरजीत सिंह छाबड़ा, किशोर महानंद, अमित मैशेरी, अनुप खेलकर,गोविंदा गुप्ता, रितेश मोहरे नियमित रूप से अपनी सेवाएं दे रहे है।

इस संबंध में बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि सेवा ही भाजपा का ध्येय है। हमने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के विचारों को आत्मसात किया है, जिसमे उन्होंने समाज के अंतिम छोर पर खड़े अंतिम व्यक्ति की चिंता करने की बात कही है। हम उसी राह पर चल रहे है। बृजमोहन ने कहा कि राष्ट्र के समक्ष जैसी भी परिस्थितियां आये भाजपा का कार्यकर्ता जनता का हाथ थामे उसके सुख-दुख में खड़ा रहता है। इस कोरोना संकट में भी हम जनता की सेवा मे तत्पर है। जरूरतमंदों को हर संभव सहायता प्रदान करते रहेंगे।

उन्होंने पंडित दीनदयाल रसोई में अपनी सेवाएं देने वाले सेवाभावी कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम की सराहना की।

Latest news

छत्तीसगढ़ विधानसभा में आरक्षक भर्ती घोटाले और महतारी सदन निर्माण पर जमकर हंगामा

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का सत्र मंगलवार को काफी हंगामेदार रहा। सदन में...

छत्तीसगढ़ विधानसभा में गृहमंत्री विजय शर्मा के बयान से गरमाई सियासत

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के 14वें दिन गृहमंत्री विजय शर्मा...

भ्रष्टाचार पर सख्ती, शराब नीति पर घमासान: मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का पलटवार

रायपुर: छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने विपक्ष के आरोपों...
- Advertisement -

नागपुर में दो समुदायों के बीच हिंसा, कई वाहन जलाए गए, अब पुलिस ने संभाला मोर्चा

नागपुर, 18 मार्च: महाराष्ट्र के नागपुर शहर में सोमवार देर रात दो...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से की सौजन्य मुलाकात

नई पुनर्वास और आत्मसमर्पण नीति की सफलता से कराया अवगत, कहा बस्तर के...

Must read

You might also likeRELATED
Recommended to you

error: Content is protected !!