कोरिया / कर्तव्य का निर्वहन करते हुए अपने प्राणों की आहुति देने वाले पुलिस के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि देने हेतु पुलिस शहीद दिवस कार्यक्रम का आयोजन पुलिस परेड ग्राउंड बैकुंठपुर में किया गया।
गौरतलब है कि आज से 59 वर्ष पहले अक्टूबर 1959 में लद्दाख के दुर्गम क्षेत्र में भारतीय पुलिस की एक छोटी टुकड़ी के जवानों ने मातृभूमि की रक्षा करते हुए अपने प्राण न्योछावर कर दिए थे। तभी से प्रतिवर्ष 21 अक्टूबर को देश के कोने-कोने में दिवंगत सुर वीरों की स्मृति में पुलिस शहीद दिवस परेड का आयोजन किया जाता है।
पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला द्वारा भारत देश में पिछले 1 वर्ष में शहीद हुए पुलिस के 414 अधिकारी कर्मचारियों के नाम की सूची का वाचन किया गया। परेड कमांडर द्वारा सलामी शस्त्र शोक शस्त्र व फिर सलामी शस्त्र की कार्यवाही पूर्ण कराई गई। कार्यक्रम के अगले क्रम में रीथ चढ़ाने की कार्रवाई शुरू की गई। जिसमें सर्वप्रथम जिले के पुलिस अधीक्षक ने शहीद स्मारक पर रीथ चढ़ाकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित किए। फिर जिले के कलेक्टर नरेंद्र दुग्गा, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सुश्री राधिका सैनी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता पाल शर्मा, जिले के शहीद परिवार के सदस्य गणों के साथ डिप्टी कमांडेंट 18वीं वाहिनी सिल्वेस्टर एक्का, सहायक सेनानी बुनकर, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्रीमती सोनिया उके, नगर पुलिस अधीक्षक चिरमिरी कर्ण कुमार उके, एसडीओपी मनेंद्रगढ़ अनुज कुमार, डीएसपी अजाक रंजीत एक्का, डीएसपी पुलिस अधीक्षक कार्यालय पीतांबर गिलहरे, मुख्य नगर पालिका अधिकारी राकेश शर्मा, रक्षित निरीक्षक विक्रम बघेल, परेड कमांडर जग मोहन राम, यातायात प्रभारी महेश्वर पैकरा, महिला सेल प्रभारी निरीक्षक महालक्ष्मी, थाना प्रभारी कोतवाली रवींद्र अनंत, थाना प्रभारी चरचा तेजनाथ सिंह, थाना प्रभारी पटना आनंद सोनी, थाना प्रभारी सोनहत जे आर कुर्रे, क्राइम ब्रांच प्रभारी धनंजय सिंह, उप निरीक्षक सुरजन राजवाडे सहित पुलिस विभाग के अधिकारी कर्मचारियों व उपस्थित सम्माननीय जनों द्वारा रीथ चढ़ाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दिया गया।
श्रद्धांजलि पश्चात पिल अप की कार्यवाही की गई कार्यक्रम का सफल संचालन यातायात सैनिक महेश मिश्रा द्वारा किया गया जिन्होंने अमर शहीदों को समर्पित निशा माथुर जी की कविता का सुंदर वाचन भी किया एवं आभार प्रदर्शन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता पाल शर्मा द्वारा किया गया।


