Advertisement Carousel

नक्सलियों के शहरी नेटवर्क को समान पहुंचाने वाला आरोपी गिफ्तार

राजनांदगांव / नक्सलियों के शहरी नेटवर्क मामले में पुलिस को एक और सफलता हाथ लगी है। नक्सलियों तक सामान सप्लाई करने के मामले में एक और आरोपी को पुलिस ने कोरिन भाटा राजनंदगांव से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी का नाम टोनी भदौरिया बताया जा रहा है। जो नक्सलियों के शहरी नेटवर्क तक समान पहुंचाने का काम किया करता था।

इस मामले में पूर्व में भी और 6 आरोपियों की गिफ्तारी हो चुकी है। वहीं पुलिस और भी आरोपियों की तलाश में हैं। बताया जा रहा है कि इस मामले और भी लोग शामिल हैं, जो फरार बताये जा रहे हैं। फरार आरोपियों की तलाश में एसआईटी जुटी हुई है।

error: Content is protected !!