Advertisement Carousel

सेन्ट्रल बैंक परिवार की ओर से की गई 1100 हेण्ड ग्लब्स की सहायता


राजनांदगांव / सेन्ट्रल बैंक परिवार राजनांदगांव की ओर से एक हजार 100 हेण्ड ग्लब्स स्वास्थ्य विभाग को दान दिया गया है। जिला पंचायत राजनांदगांव की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती तनुजा सलाम को आज उनके कार्यालय में सेन्ट्रल बैंक परिवार की ओर से चीफ मैनेजर श्री विभोर दशोरा ने कोरोना पीडि़तों के इलाज के लिए उपयोगी हेण्ड ग्लब्स प्रदान किया। श्रीमती तनुजा सलाम ने कोरोना संकट की इस घड़ी में सहयोग के लिए सेन्ट्रल बैंक परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया।

error: Content is protected !!