कोरिया / भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्ण बिहारी ने अपने घर के द्वार पर छग में पूर्ण शराबबंदी लागू करने के लिए अपरान्ह 3बजे से 5 बजे तक धरना दिया।
उनकी अगुवाई में जिले भर के कार्यकर्ता अपने अपने घरों पर धरने में 2घण्टे तक बैठे। श्री जायसवाल ने मोबाइल उद्बोधन के माध्यम से कांग्रेस सरकार की नीतियों की निंदा करते हुए अपने चुनावी घोषणा पत्र को अमल में लाने की मांग की। उन्होंने कहा कि सरकार ने लॉक डाउन के बीच शराब दुकानों को खोल कर जन भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया है। उन्होंने कहा कि आ छग के मजदूर जो बाहर फंसे हैं उनके वापसी के लिए भी सरकार के पास कोई योजना नहीं है। साथ ही बेमौसम बरसात और ओला वृष्टि से हुए नुकसान की भरपाई के लिए भी जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में जिले भर के कार्यकर्ताओं ने मांग रखी है।
