Advertisement Carousel

राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त गुलाब कमरो के प्रयास से जिला अस्पताल में जल्द शुरू होगी सी टी स्कैन सुविधा

कोरिया / जिला अस्पताल बैकुंठपुर में जल्द ही सी टी स्कैन की सुविधा शुरू हो सकेगी, उल्लेखनीय है कि सविप्रा उपाध्यक्ष व भरतपुर सोनहत के विधायक गुलाब कमरो व कलेक्टर कोरिया ने एस ई सी एल के बिलासपुर महा प्रबंधक को पत्र लिख कर सी एस आर मद से सिटी स्कैन मशीन उपलब्ध कराने की मांग की थी।

जिस पर एस ई सी एल महाप्रबंधक ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय छत्तीसगढ़ शासन को विधायक गुलाब कमरो के पत्र के संदर्भ का हवाला देते हुए पत्र जारी कर कहा है कि 2.5करोड़ रुपये की लागत से 32 स्लाइस सी टी स्कैन मशीन जिला चिकित्सालय बैकुंठपुर में स्थापित करने हेतु प्रकरण मुख्य कार्यालय बिलासपुर में तैयार कर लिया गया है, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय छत्तीसगढ़ शासन से सहमति प्राप्त होते ही मशीन की कोरिया जिला चिकित्सालय तथा जिले के मरीजो को लाभ होगा।

बता दे कि सिटी स्कैन मशीन की मांग लंबे समय से चली आ रही थी, लेकिन अब लोगो का इंतज़ार खत्म होने वाला है। राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त गुलाब कमरो व जिला प्रशासन की मदद से बहुत जल्द सी टी स्कैन की सुविधा अब शुरू हो सकेगी।

error: Content is protected !!