Advertisement Carousel

लापरवाही के कारण प्रिंस जायसवाल को हटाया गया अब पूजा मेश्राम को मिला प्रभार

कोरिया / 14 दिवस की अवधि पूर्ण होने के बाद नहीं लिया ब्लड सैम्पल तो कलेक्टर के आदेश पर स्वास्थ्य विभाग के कोविड 19 की टीम चिरमिरी पर हुई बड़ी कार्यवाई और प्रभारी बदले गए।

बता दे कि बुधवार को कलेक्टर कोरिया ने स्थानीय लोगो की शिकायत पर डोमनहिल के जेड हॉस्टल में आपातकालीन बैठक का आयोजन किया गया था।

जिसमे स्थानीय रहवासियों और अस्थाई क्वारेटिन सेंटरो में क्वारेटिन हुए लोगो ने शिकायत की, की 14 दिवस के क्वारेटिन अवधि को पूर्ण करने के बाद भी अब उनके लोगो को उनके घर जाने की अनुमति नहीं मिल रही। इसकी जानकारी लेने और ब्लड सैम्पल को इस अवधि तक नहीं लेने के साथ किसी भी प्रकार की जानकारी नही लेने देने पर और प्रभारी प्रिंस जायसवाल द्वारा अभद्र व्यवहार करने की लगातार मिल रही शिकायत पर कलेक्टर कोरिया द्वारा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी की अगुवाई में प्रिंस जायसवाल को हटाते हुए उनका तत्काल प्रभार बदल दिया हैं।

ब्लड सैम्पल कलेक्शन की कोविड – 19 की चिरमिरी टीम के प्रभारी प्रिंस जायसवाल के बदले शहरी स्वास्थ्य केंद्र चिरमिरी प्रभारी सीपीएम पूजा मेश्राम को इस पद पर नियुक्त किया गया है ।

डॉक्टर रामेश्वर शर्मा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बैकुंठपुर ने इस विषय पर कहा कि लगातार मिल रही शिकायत एवं कलेक्टर कोरिया के आदेश पर उनका प्रभार बदला गया है। अब उनके स्थान पर चिरमिरी की ही एक महिला अधिकारी को इसकी जिम्मेदारी दी गई है। जो निरंतर अपनी पूरी टीम के साथ कार्य को गति दे रही है।

error: Content is protected !!