कोरिया / असंगठित कामगार (मजदूर) कांग्रेस के कोरिया जिलाध्यक्ष इन्द्रजीत सिंह छाबड़ा ने संगठन के प्रदेश अध्यक्ष आलोक पाण्डेय के निर्देश एवं मनेन्द्रगढ़ विधायक डॉ0 विनय जायसवाल की अनुशंसा पर अपनी कार्यकारिणी का विस्तार किया।
जिसमें जिला वरिष्ट उपाध्यक्ष के पद पर शिव महाराणा, जिला उपाध्यक्ष मो0 इकराम(पार्षद), सनी चौहथा (पार्षद), श्रीमती रजनी प्रजापति (पूर्व पार्षद), श्रीमती शांति बाई (पूर्व पार्षद), रामकृपाल केवट (जनकपुर), गोपाल यादव (झगराखाण्ड), रिंकू पोरिया, विनोद सिंह, सुनील सिंह (टिक्की), पीर मोहम्मद, संजय दास महंत, राम विशाल (मझौली), राजेश कुशवाहा (उपसरपंच सोरगा) एवं जिला महासचिव के पद पर प्रदीप कुमार प्रजापति, जिला प्रवक्ता के पद पर रंजन नायक (अधिवक्ता) एवं जिला कोषाध्यक्ष के पद पर राजेन्द्र सालूजा को एवं जिला सचिव उपेन्द्र सिंह, तरूण वर्मा, आशुतोष ताम्रकार (प्रिंस), राकेश डहरिया, गणेश यादव (जनकपुर), मनीष सिंह (कोड़ागी), अनिल शर्मा (मनेन्द्रगढ़), सरफराज अहमद (चरचा), रहीम खान, सरफराज खान (गेल्हापानी), सुभाष दास, रवि प्रजापति (चरचा), रितेश पटेल, चन्द्रकांत सोनकर को तथा संगठन सचिव के पद पर प्रमोद प्रजापति, कलाम खान, निजामुद्दीन देशमुख, रामनरेश यादव (जनकपुर), अजय सरोज, मिनाज खान, सुजीत बावरिया, अर्जुन मार्को (दुबछोला), विश्वजीत दास गुप्ता, शुभम सालूजा, चेतन राज, अंकित सोनकर, अंकित जायसवाल को एवं कार्यकारिणी सदस्य में संतोष दास, मनीष प्रजापति, सचिन कुमार, विक्रांत, अफरोज अंसारी, देवराज प्रधान, बजरंग दीवान, सूर्य प्रताप, लखन को नियुक्त किया गया है।
साथ ही साथ जिला अध्यक्ष ने चिरमिरी ब्लाक अध्यक्ष के पद पर बिनोद कुमार प्रजापति एवं भरतपुर ब्लाक अध्यक्ष के पद पर मोहन मौर्य, खड़गवां ब्लाक अध्यक्ष के पद पर श्रीकांत गढ़वाल, मनेन्द्रगढ़ ब्लाक अध्यक्ष के पद पर सौरभ मिश्रा, बैकुण्ठपुर ब्लाक अध्यक्ष के पद पर विकास कुशवाहा को नियुक्त किया है।
