Advertisement Carousel

कोरिया में 2 कोरोना पॉजिटिव मिले, भेजा गया अम्बिकापुर, मुख्यमार्ग हुआ बंद, 14 दिनों की कन्टेन्टमेंट जोन की तैयारी में प्रशासन

कोरिया / कोरोना को लेकर कोरिया जिला भी अछूता नही रह है लगातार एक के बाद एक मरीज मिलते ही जा रहे है। ताजा मामला जिला मुख्यालय बैकुण्ठपुर के स्कूल पारा का है जहाँ एक छात्र के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है।

बता दे कि छात्र कुछ दिन पूर्व दूसरे राज्य से लौटा था और उसे पेड क्वारंटाइन ( लॉज ) में रखा गया था, लेकिन वह क्वारेंटीन अवधि पर ही घर वापस आ गया था जिसके बाद उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। टेस्ट रिपोर्ट में पॉजिटिव आने पर अब उसे कोविड हॉस्पिटल अम्बिकापुर भेज दिया गया है।

मामले की जानकारी होते ही जिला प्रशासन, मेडिकल टीम और पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रशासन के पहुँचते ही मुख्यमार्ग को दोनों ही तरफ से ब्लॉक कर दिया गया है और लोगो से अपील की जा रही है कि लोग आने जाने के लिए खुटनपारा वाली सड़क का इस्तेमाल करें। इसके साथ ही अगले 14 दिनों के लिए कन्टेन्टमेंट जोन बनाने की तैयारी में प्रशासन जुट गया है।

इसके साथ ही कोरिया में मनेन्द्रगढ़ विकासखण्ड से भी एक कोरोना मरीज की जानकारी मिली है। मरीज घाघरा क्वारैंटाइन सेंटर का है जिसे भी अम्बिकापुर ले जाने की तैयारी प्रशासन द्वारा की जा रही है।

मामले में प्रशासन की आगे की कार्यवाही के लिए संपर्क किया जा रहा है फिलहाल जानकारी नही मिल सकी हैं।

घटना की जानकारी उपरांत नगर पालिका अमला ने होटल मंगलम के आसपास क्षेत्रो को सेनेटाइज किया है।

error: Content is protected !!