Advertisement Carousel

आत्मनिर्भर भारत अभियान से देश होगा समृद्ध – भरत सिंह सिसोदिया, बैठक हेतु मंडल प्रभारियों की हुई घोषणा

कोरिया / भारतीय जनता पार्टी द्वारा मोदी सरकार के सफलतम एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर बूथ स्तर तक जनसम्पर्क अभियान चलाया जाएगा। गत दिवस पार्टी के जिला कार्यालय में संपन्न बैठक में मुख्य अतिथि भरत सिंह सिसोदिया ने मोदी जी के नेतृत्व में देश् के चहुमुखी विकास के संबंध में चर्चा किया।

उन्होंने धारा 370 की समाप्ति के निर्ण को भारतीय एकता के महान युग का अध्याय बताया। श्री सिसोदिया ने राम मंदिर, सी.ए.ए.सहित राष्ट्र के लिए विकास क्षेत्र समर्पित योजनाओं पर प्रकाश डाला।

पूर्व मंत्री भैयालाल राजवाड़े द्वारा कोरोना संकट पर सभी को सावधानी बरतते हुए मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहंुचाने का आह्वान किया।

जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी जायसवाल ने केन्द्र सरकार की योजनाओं के बारे में चर्चा करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को विश्व के महानतम नेताओं में शामिल होने की बात कहा। उन्होंने मंडल अध्यक्षों से आग्रह किया कि, संगठनात्मक कार्यक्रमों में सोशल डिस्टेसिंग का पालन करते हुए तेजी लाए। साथ ही उन्होंने सभी मंडलों की बैठक 12 जून तक पूर्ण करने का आह्वान किया व बैठक हेतु मंडल प्रभारियों की घोषणा की।

कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री देवेन्द्र तिवारी ने किया।

बैठक में मुख्य रूप से बैठक प्रभारी भरत सिंह सिसोदिया, पूर्व मंत्री भईयालाल राजवाड़े, जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी जायसवाल, पूर्व संसदीय सचिव चम्पादेवी पावले, पूर्व विधायक श्यामबिहारी जायसवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष तीरथ गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष रेणुका सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष धीरेन्द्र विश्वकर्मा, जिला उपाध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह राणा, पूर्व नपाध्यक्ष शैलेष शिवहरे, राजेश सिंह, परमजीत कौर, ओमेश्वरी राजवाड़े, भानूपाल, अरशद खान, सुभाष साहू, जनार्दन साहू, राजेन्द्र चक्रधारी, कपिल जायसवाल, गोपाल राजवाड़े, विनोद गुप्ता, अरूण जायसवाल, ईश्वर राजवाड़े, केपी सिंह, धनेश यादव, राजाराम दास, परमानंद यादव, नरेश्वर रजक, नरेन्द्र साहू, विमल चंद चेरवा, संदीप गुप्ता सहित मंडल अध्यक्ष-महामंत्री उपस्थित थे।

बैठक प्रभारियों की सूची जारी ये हैं नाम…..

भाजपा मंडल जनकपुर के लिए दुर्गाशंकर मिश्रा, कुवांरपुर प्रभारी दृगपाल सिंह, कोटाडोल प्रभारी अशोक सिंह, केल्हारी प्रभारी पिताम्बर गुप्ता, सोनहत प्रभारी देवेन्द्र तिवारी, हसदेव प्रभारी कीर्ति वासो, नागपुर प्रभारी जमुना पाण्डेय, चिरमिरी प्रभारी गौरी हथगेंन, खड़गवां प्रभारी डमरू बेहरा, बचरापोड़ी प्रभारी रेणुका सिंह, कुड़ेली प्रभारी शैलेष शिवहरे, सलका प्रभारी बसंत राय, चरचा प्रभारी पंकज गुप्ता, पटना प्रभारी रशिशंकर शर्मा, बैकुण्ठपुर प्रभारी लक्ष्मण राजवाड़े व मनेन्द्रगढ़ प्रभारी वीरेन्द्र सिंह राणा को बनाया गया है।

error: Content is protected !!