श्रीमती कंचन जायसवाल ने दी मुश्लिम समाज के लोगो को ईद पर्व की बधाई

00 आपसी भाई चारे, प्रेम,सौहार्द की एकता का मिसाल है ईद का पर्व

कोरिया / चिरमिरी । जिले के एकलौते नगर पालिक निगम चिरमिरी की महापौर श्रीमती कंचन जायसवाल ने चिरमिरी के साथ समस्थ जिले में निवास रथ मुश्लिम समुदाय के भाइयों,बहनों को ईद पर्व की बधाई और मुबारक बाद दी है । श्रीमती जायसवाल ने अपने वक्तब्य में कहा की ईद का पर्व प्रेम,सौहार्द और भाईचारे का प्रतीक है । इस पर्व में उंच- नीच छोटे बड़े का भेदभाव भुलाकर एक दूसरे को गले लगाने संदेश देता है । ईद का पर्व वास्तव में सामाजिक समरसता का त्यौहार है । शहर की प्रथम नागरिक ने ख़ुशी के इस पर्व को भाई चारे के साथ मानाने की अपील की है । और कहा है की कोरोना संक्रमण के मद्देनजर लोगो से अपील की है की वे अपने घरों में ही ईद की नमाज अदा करें और देश – प्रदेश की तरक्की, खुशहाली तथा अमन- शांति की दुआ के लिए हाथ उठाने बात कही है ।।

error: Content is protected !!