Advertisement Carousel

कुछ नेता उद्घाटन, शिलान्यास, भूमि पूजन को बेवजह तूल दे रहे है..जनहित में विकास कार्यो से तथाकथित नेताओ में बौखलाहट या खिसियाहट क्यो ?

00 जिनके घर शीशे के होते है तो वो दूसरो के घरों में पत्थर नही मारा करते, मनराखन शर्मा, उपाध्यक्ष, युवा कांग्रेस


कोरिया / आज कल कुछ कद्दावर नेता घृणित मानसिकता लेकर आरोप लगाते हुए नजर आ रहे है। उन्हें यह भी पता नहीं कि कोविड-19 महामारी के समय में भी जनहित के लिए बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था उपलब्ध कराने का प्रयास करने वाली क्षेत्रीय विधायक अंबिका सिंह देव के किए गए कार्यों पर उंगली उठा रहे हैं। जो कि सिर्फ और सिर्फ जनहित के बेहतरी के लिए किए गए कार्य हैं।
(1) कोविड-19 महामारी की स्थिति में बैकुंठपुर में स्थापित कोविड-19 सेंटर उद्घाटन कर जनहित के लिए बेहतर व्यवस्था करने का प्रयास…
(2)जिला चिकित्सालय बैकुंठपुर नए एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर मरीजों को रेफर करने की बेहतर व्यवस्था।
(3) सड़क नाली निर्माण जिससे जमीनी स्तर पर मजदूरों को रोजगार और जनता को बेहतर सुविधा मिलेगी।जो प्रतिष्ठित नेता हैं वो खुद पंचायतों में मटेरियल सप्लाय का काम गिट्टी और ईट का सप्लाय किया जा रहा है..

मनराखनशर्मा, उपाध्यक्ष, युवा कांग्रेस ने साफ साफ यह भी कहा कि खुद भी ठेकेदारी का कार्य करते है और घटिया निर्माण कार्य करने के लिए जाने जाते है,अगली सूची घटिया निर्माण कार्यो की शिकायत के साथ आम लोगो को दी जायेगी।

आखिरकार स्वास्थ्य के लिए बेहतर व्यवस्था हो रही है तो फिर आप जैसे प्रतिष्ठित नेताओं को इतना तकलीफ क्यों आखिरकार जनता की बेहतरी के लिए किए गए कार्यों पर बाधा बनकर आप अपना राजनीति भविष्य बनाने के बजाये इस वैश्विक महामारी में शासन प्रशासन का सहयोग प्रदान करे जिसे covid19 को हराया जा सके ।

error: Content is protected !!