Advertisement Carousel

छत्तीसगढ़ में चक्रवात, 11-12 जून के बीच भारी बारिश की चेतावनी

रायपुर / प्रदेश में मानसून 11 से 12 जून के बीच सक्रिय हो सकता है। बंगाल की खाड़ी में बने ऊपरी हवा के चक्रीय चक्रवात के कारण मानसून जल्दी ही छत्तीसगढ़ में दस्तक दे सकता है।

मानसून का हर किसी को बेसब्री से इंतजार रहता है। पेड़ों से नई कोपलें आना इस बात का प्रमाण भी है। जीव चाहे कोई भी हो उसे पानी की जरूरत होती ही है। वर्षा काल के पानी को ही जीवनदायनी माना जाता है। फिलहाल मानसून के लिए अब महज चार से पांच दिनों का इंतजार करना पड़ेगा। बंगाल की खाड़ी में चक्रवात की स्थिति बनने के कारण मानसून जल्दी ही छत्तीसगढ़ में दस्तक दे सकता है। फिलहाल कम से कम 4 से 5 दिन और इंतजार करना पड़ेगा।

मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक एक चक्रीय चक्रवाती घेरा पूर्वी उत्तर प्रदेश और उसके आसपास 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक स्थित है। एक चक्रीय चक्रवाती घेरा पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी और उसके आसपास मध्य ट्रोपोस्फेयर तक स्थित है। इसके प्रभाव से एक निम्न दाब का क्षेत्र पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी में बन सकता है। यह पश्चिम उत्तर पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए प्रबल हो सकता है। इससे छत्तीसगढ़ में बारिश में भारी बारिश की संभावना जताई जा रही है।


बंगाल की खाड़ी में बने ऊपरी हवा के चक्रीय चक्रवात के कारण छत्तीसगढ़ के कुछ जिलों में भारी बारिश की संभावना है। इसके अलावा मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, कर्नाटक और तेलंगाना के कुछ हिस्सों में भी हल्की बारिश के आसार हैं। विभाग के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम और पश्चिम-मध्य अरब सागर के ऊपर, पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी और छत्तीसगढ़ के कुछ क्षेत्रों में आज तेज हवाएं चलने की संभावना है।

error: Content is protected !!