00 शहर के अधिनस्त अधिकारियों की जुबानी नहीं हुआ ऐसा कोई मामला सारी बातें अफवाह व निराधार
कोरिया चिरमिरी / कहते हैं बात निकलेगी तो दूर तलक जाएगी।
बीते एक सप्ताह से जिले के एकलौते नगर निगम चिरमिरी में कबाड़, जुआ, सट्टा पट्टी, अवैध कोयले के उत्खनन से लेकर अन्य अपराधों की कई कार्यवाई पर जन चर्चा होना कोई आम बात नहीं जो हमेशा से होता ही आया है। बावजूद इसके बीते 9 जून को शहर के एक रसूख दार श्रमिक नेता और शहर के ही एसईसीएल एजेंसी में कार्यरत अधिकारी एक स्थानीय महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पाये गए थे, जिसकी जानकारी होते ही स्थानीय वार्ड वासियों द्वारा मौके पर पहुच कर मारपीट और हाथापाई भी की गई। जिसकी सुचना मिलने के बाद पुलिस विभाग ने कोई कार्यवाई नहीं की और पुरे मामले से अपना पल्ला झाड़ लिया गया।
अब यह मामला पुरे शहर में आग की तरफ फैली हुई है हर जगह, हर गली, हर चौक – चौराहो से लेकर पान ठेलो और स्थानीय लोगो की जुबान पर सुनाई पड़ रही है।
सूत्रों के अनुसार इस पुरे मामले में स्थानीय लोगो द्वारा पुलिस विभाग, श्रमिक संगठन, स्थानीय पत्रकार संगठन को मामले में कोई पहल नहीं करने के लिए एक मोटी रकम ले चुके हैं और मामले को आज एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी कोई शिकायत या कार्यवाई नही हुआ है यह बात भी सरेआम होने लगी हैं।
बहरहाल जब इस पुरे मामले की जानकारी लेनी चाही गई तो स्थानीय कुछ रसूख दार नेताओ द्वारा इस पुरे मामले में संलिप्ता की जानकारी देते और आरोप लगाते हुए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया जो सभी के नजरों में सोचनीय विषय बना हुआ है और अब सभी अधिनस्त रसूख दार नेता और अधिकारी कुछ भी कहने से बचते हुए दिखाई दे रहे है।
सत्य प्रकाश तिवारी थाना प्रभारी चिरमिरी – शहर में फैली अफवाएं बिलकुल गलत और निराधार है अभी तक न तो ऐसी किसी भी मामले की जानकारी प्राप्त हुई और न ही किसी ने ऐसी कोई शिकायत दी गई है।
बजरंगी साही जेसीसी सदस्य एसईसीएल – शहर में जो भी अफवाएं और भ्रांतिया फैलाई जा रही है वह बिलकुल गलत और निराधार है ऐसी गलत अफवाओं को फैला कर शहर के श्रमिक नेताओ के कार्य क्षमता और उनके मनोबल को तोड़ा जा रहा और कुछ नहीं।
