Advertisement Carousel

VIDEO – कोविड अस्पताल में भर्ती कोरोना मरीजों के डांसिंग वीडियो ने मचाया धमाल, छत्तीसगढ़ी गीतों पर जमकर थिरकी महिलाएं


छत्तीसगढ़ में कोरोना मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है, ऐसे में राजनांदगांव जिले के कोविड अस्पताल में भर्ती कोरोना मरीजों के डांसिंग वीडियो ने धमाल मचा दिया है

राजनांदगांव मनोज चंदेल / छत्तीसगढ़ में कोरोना मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में राजनांदगांव जिले के कोविड अस्पताल में भर्ती कोरोना मरीजों के डांसिंग वीडियो ने धमाल मचा दिया है।

दरअसल मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कोरोना पॉजिटिव महिलाएं डरने या कोविड से भयभीत होने के बजाय टिकटॉक पर वीडियो बनाकर खुद को तनाव से मुक्त कर रही हैं।

छत्तीसगढ़ी गीतों पर थिरकती महिला मरीजों के इस फनी वीडियो को टिकटॉक पर बनाया गया है। यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

राजनांदगांव सीएमएचओ डॉ. मिथलेश चौधरी ने बताया कि पॉजिटिव मरीजों का यह वीडियो सच में उन लोगों को भय मुक्त करेगा जो ये मानते हैं कि कोरेाना से केवल मौत हो रही है। आपके अंदर इच्छाशक्ति और ठीक होने का जज्बा है तो आप अच्छे इलाज के साथ कोरेाना को जल्द ही हरा सकते हैं।

इस वायरल वीडियो को अभी तक हजारों लोग देख चुके हैं।

error: Content is protected !!