Advertisement Carousel

बीज निगम ने ब्लैक लिस्टेड कंपनी को किया भुगतान, होगी जाँच

रायपुर / आज बीज निगम में ब्लैक लिस्टेड कंपनी से प्रतिबंध हटाने और भुगतान करने का मामला उठा। यह सवाल सदन में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक के किया,जिसका जवाब देते हुए कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे ने कहा- ब्लैक लिस्ट कंपनी को बकाया भुगतान करना अनुचित था। ये तथ्य जानकारी में आने के बाद हमने फिर से कंपनी को डिबार कर दिया है।

नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने प्रश्नकाल में इस मामले को उठाते हुए सरकार से सवाल किया कि आखिर प्रतिबंधित कंपनी को नियम विरुद्ध काम कैसे दिया गया और उसके बाद इसका भुगतान कैसे हुआ। नेता प्रतिपक्ष के सवाल का जवाब देते हुए कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने कहा कि सरकार इस मामले में जांच कराएगी लेकिन नेता प्रतिपक्ष के सदन की समिति से जांच कराने के मांग पर कृषि मंत्री ने कहा कि सदन की समिति से जांच कराने की आवश्यकता नहीं है। इस पर भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने कहा कि इस मामले में यह साफ है कि इस कंपनी को सरकार ने ब्लैक लिस्ट की सूची में डाल रखा है और उसके बाद भी उस कंपनी को भुगतान किया गया है ऐसी स्थिति में सरकार को तुरंत जांच सदन की समिति से करानी चाहिए विपक्ष के दबाव बनाने के बाद कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने सदन की समिति से इस मामले की जांच कराने की घोषणा की।

error: Content is protected !!