Advertisement Carousel

खैरागढ़ उप चुनाव के लिए उम्मीदवार की घोषणा, यशोदा वर्मा कांग्रेस की उम्मीदवार होंगी

राजनांदगांव / कांग्रेस ने खैरागढ़ उप चुनाव के लिए उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। उप चुनाव के लिए यशोदा वर्मा कांग्रेस की उम्मीदवार होंगी। वर्मा राजनांदगांव जिला पंचायत की पूर्व सदस्य और खैरागढ़ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष हैं। यशोदा का चुनाव 24 दावेदारों में से किया गया है। अब पार्टी उनके नामांकन की तैयारी कर रही है।

कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक में 24 दावेदारों के नाम सामने आए थे। उनमें से एक-एक नाम पर चर्चा हुई। उसके बाद अधिक गंभीर और जिताऊ दिखने वाले 7 नाम छांटकर अलग किए गए। उनमें पूर्व विधायक गिरवर जंघेल, यशोदा वर्मा, दशमत जंघेल, ममता पाल और पदम कोठारी का नाम शामिल था। इन सात नामों को केंद्रीय चुनाव समिति को भेजा गया था।

मंगलवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और केंद्रीय चुनाव समिति के प्रभारी मुकुल वासनिक ने यशोदा वर्मा को प्रत्याशी बनाने का पत्र जारी किया है। पार्टी सूत्रों ने चुनाव समिति की बैठक के समय ही यह साफ कर दिया था कि पार्टी इस उप चुनाव में कांग्रेस किसी महिला उम्मीदवार को उतार सकती है। जिन सात लोगों के पैनल को सबसे गंभीर दावेदार बताया जा रहा है, उनमें भी तीन नाम महिलाओं के थे। इस चुनाव में संगठन अगले साल होने जा रहे आम चुनावों के लिए भी रणनीतिक पहल करेगी।

error: Content is protected !!