Advertisement Carousel

RTO उड़नदस्ता के नाम पर पैसा वसुली करने वाले 4 आरोपी मनेन्द्रगढ़ पुलिस के गिरफ्त में

00 गिरफ्तार आरोपी से बोलेरो वाहन क्र. एमपी 17 सीबी 6679, खाखी वर्दी, बेल्ट, टोपी, नगदी रकम – 1000 रू. जप्त

कोरिया मनेन्द्रगढ़ / आरटीओ उड़नदस्ता लिखी गाड़ी में अवैध वसूली का मामला सामने आया है। जिसमे रास्ता रोककर की जा रही थी वसूली। गाड़ी में शहडोल संभाग का उड़नदस्ता प्रभारी लिखा हुआ है और पुलिस ने 4 लोगो को गिरफ्तार किया है। साथ मे एक बोलेरो गाड़ी भी जप्त की गई है। यह पूरी कार्यवाही मनेन्द्रगढ़ पुलिस ने की है।

बता दे कि प्रार्थी आनंद प्रसाद चौधरी पिता सियाराम चौधरी न 45 वर्ष सा. वार्ड नं. 04 बाजार दफाई रामनगर थाना रामनगर जिला अनुपपुर म.प्र. का थाना उपस्थित आकर लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराया कि कुछ व्यक्ति प्रायवेट वाहन क्र. एमपी 17 सीबी 6679 में आटीओ उड़नदस्ता का बोर्ड लगवाकर पांच व्यक्तियों द्वारा सिद्धवावा घाटी मंदिर के पास चनवारीडांड में आने जाने वाले गाड़ियों से छल पूर्व पैसा वसूली किया जा रहा है तथा इन्सने भी गाडी के कागजात में खामी बताकर 1000 रू. वसुल लिया गया है।

पुलिस ने मामले को विवेचना में लिया एवं तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को जरिये मोबाईल सूचना दिया गया जो पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन सिंह ( भा.पु.से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक-डॉक्टर पंकज शुक्ला एवं एसडीओपी मनेन्द्रगढ़- कर्ण उके के दिशा-निर्देश एवं थाना प्रभारी उप निरीक्षक सचिन सिंह के नेतृत्व में टीम गठित कर प्रार्थी को साथ लेकर उक्त वाहन का पता किया गया जो वाहन क्र. एमपी 17 सीवी 6679 आते दिखा जिसे घेराबन्दी कर रोका गया चार लोग जिसे प्रार्थी देखकर पहचान लिया नाम पता पूछने पर अपना नाम 01. अनिता कुमार गुप्ता पिता श्याम बाबू गुप्ता उम्र 23 वर्ष सा. रतहरा आरटीओ ऑफिस के पीछे गंवा म070.02. उमेश कुमार सेन पिता रामसिया सेन उम्र 24 वर्ष सा. नेहरू नगर म.प्र. 03. विष्ण सिंह पिता महेश सिंह उम्र 21 वर्ष सा. शहडोल सोहागपुर म.प्र. 04. मनीप नामदेव पिता मिटाई लाल नामदेव उम्र 37 वर्ष सोहागपुर शहडोल म.प्र. का बताये तथा जुर्म करना ग्वीकार किये जिन्हे उक्त प्रकरण में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

आरोपियों को पकड़ कर गिरफ्तार करने में प्रशिक्षु डी.एस.पी. जी. एस.साव, सी- आर.एन. गुप्ता, आर. अजय पोया की सगानीय योगदान रहा।

error: Content is protected !!