00 जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष में ने लगाई फटकार।
00 आशीष सिंह और विजय केसरवानी के बीज तनातनी
बिलासपुर में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मंच में ही भिड़ गए और अब नेताओं के आपसी झड़प का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। जिसमे पीसीसी सचिव आशीष सिंह और जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय केसरवानी आपस में लड़ते हुए दिख रहे हैं।
दरअसल सोमवार को प्रदेश कांग्रेस के निर्देश के बाद बिलासपुर में पेट्रोल डीजल और रसोई गैस की महंगाई को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया। मंच पर बैठने की व्यवस्था की गई जिसे लेकर आशीष सिंह जो पीसीसी सचिव भी हैं, उन्होंने सोशल डिस्टेंसिंग का हवाला देते हुए सीटिंग अरेंजमेंट को ठीक करने की बात कही। इस बात से जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय केसरवानी अचानक से नाराज हो गये। और उन्हें मंच से ही झड़प लगा दी । उन्हें दूर जाकर बैठने को कहा और दोनों के बीच इस बात को लेकर काफी बहस हो गई। मजे की बात यह है कि, इस दौरान कार्यक्रम में मौजूद दूसरे वरिष्ठ कांग्रेसी नेता इस का मजा लेते रहें। किसी ने भी बीच में हस्तक्षेप कर मामले को शांत कराने की कोशिश नहीं की। पूरा वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। वहीं अब इस मामले को लेकर कांग्रेस का कोई भी वरिष्ठ नेता कुछ भी कहने से बचता हुआ नजर आ रहा है।
