Wednesday, April 2, 2025
अंबिकापुर सरगुजा प्रेस क्लब के चुनाव सम्पन्न, त्रिलोक कपूर अध्यक्ष...

सरगुजा प्रेस क्लब के चुनाव सम्पन्न, त्रिलोक कपूर अध्यक्ष देश दीपक गुप्ता उपाध्यक्ष, महासचिव अमर विजय निर्वाचित

-

अम्बिकापुर / सरगुजा प्रेस क्लब के चुनाव सम्पन्न हुआ। चुनाव में निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद अध्यक्ष पद के लिए त्रिलोक कपूर कुशवाहा, उपाध्यक्ष पद के लिए रितेश वर्मा, देश दीपक गुप्ता, महासचिव अमर विजय सिंह तोमर, सह सचिव पड़ के लिए नौशाद अली को निर्विरोध निर्वाचित किया गया।

चुनाव प्रक्रिया निर्वाचन अधिकारी अजय नारायण पांडेय द्वारा सम्पन्न कराई गई। जिसके बाद गुरुवार को सरगुजा प्रेस क्लब में सभी निर्वाचित पदाधिकारियों का सम्मान किया गया। सरगुजा प्रेस क्लब के चुनाव हेतु 26 जून से नामांकन पत्र खरीदने की प्रक्रिया प्रारंभ की गई थी और 26 व 27 जून को दोपहर दो बजे तक अध्यक्ष पद के लिए एक, उपाध्यक्ष पद के लिए दो, महासचिव पद के लिए एक व सह सचिव पद के लिए एक फॉर्म खरीदा गया। नामांकन पत्र खरीदी समाप्त होने के बाद नामांकन पत्रों की जांच की गई और उसमें सभी फॉर्म सही पाए गए। जिसके बाद 1 जुलाई को निर्वाचन अधिकारी द्वारा सभी निर्विरोध निर्वाचित पदाधिकारियों के नाम की घोषणा की गई। नव निर्वाचित पदाधिकारियों के नाम की घोषणा के बाद 2 जुलाई को सरगुजा प्रेस क्लब में एक बैठक आयोजित की गया जिसमें पदाधिकारियों के नाम की घोषणा करने के साथ ही नव निर्वाचित अध्यक्ष त्रिलोक कपूर कुशवाहा, उपाध्यक्ष रितेश वर्मा, देश दीपक गुप्ता, महासचिव अमर विजय सिंह, नौशाद अली का माला पहनाकर सम्मान किया गया व पदभार ग्रहण कराया गया। इस अवसर पर सभी पदाधिकारियों व सदस्यों ने सरगुजा प्रेस क्लब के बारे में अपने विचार रखे।

इस दौरान सरगुजा पत्रकार संघ के सदस्यों के नाम सुधीर पांडेय, अरुण सिंह , मनोज गुप्ता ,अविनाश त्रिपाठी, रामजीवित विश्वकर्मा, विकास बारी, लव दुबे, राजेश सिंह, दिलीप कुमार जयसवाल, लव कुशवाहा, प्रसनजीत कुशवाहा , अनंगपाल दिक्षित, असीम सेनगुप्ता, गिरजा ठाकुर , नदीम अहमद अंसारी, वेद प्रकाश मिश्रा, भानु प्रताप सिंह, संजय तिवारी, रामप्रवेश विश्वकर्मा, अजय तिवारी, मनीष पाठक, सौरव बाजपाई, संतोष कश्यप, दीपक कश्यप, रामकुमार यादव, अभिषेक सोनी, दीपक गुप्ता, अविनाश सिंह, भूपेंद्र सिंह, अनिल सिन्हा, रवि गुप्ता, तरुण अम्बष्ठ, उपेंद्र गुप्ता, मनीष सोनी, अपूर्व सिंह, अभिनव साहू , दीपक सराठे, मृगेंद्र सिंह, अशोक विश्वकर्मा, अमितेश पांडे, रोमी सिद्धकी, श्रवण महंत, अमित श्रीवास्तव, शिव शंकर साहनी, सुनील पलसकर, संजय रजक उपस्थित थे।

Latest news

महादेव बेटिंग एप मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर FIR दर्ज

रायपुर: महादेव बेटिंग एप घोटाले में केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छत्तीसगढ़ के...

नारायणपुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, माओवादियों की साजिश नाकाम

नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में सुरक्षाबलों को एक और बड़ी सफलता मिली...

वक्फ बोर्ड भूमि घोटाले में मुख्य पीड़ित बने मुसलमान – हर्ष रंजन

द्वारा: हर्ष रंजन, वरिष्ठ पत्रकारदेश में सेना और रेलवे...

भारतीय जनता पार्टी स्थापना दिवस: जिला एवं मंडल स्तर पर संयोजकों की नियुक्ति

बैकुण्ठपुर। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के सफल आयोजन के लिए प्रदेश...
- Advertisement -

होटल में जुआ खेलते 11 गिरफ्तार, 65,200 रुपये नकद जब्त

रायपुर। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और थाना गंज पुलिस की संयुक्त टीम...

पुलिस रिमांड में ठगी के आरोपी की मौत, परिजनों ने लगाया पिटाई का आरोप

धमतरी। जिले में पुलिस रिमांड के दौरान एक ठगी के आरोपी की मौत...

Must read

You might also likeRELATED
Recommended to you

error: Content is protected !!