- विधायक डॉ.विनय जायसवाल की अनुशंसा पर कलेक्टर कोरिया ने हसदेव जीएम को जारी किया आदेश
कोरिया चिरमिरी / विधायक डॉ. विनय जायसवाल के अथक प्रयास के बाद मंगलवार को कलेक्टर कोरिया की अध्यक्षता में आधिकारिक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य रूप से विधायक डॉ.विनय जायसवाल, महापौर कंचन जायसवाल, जिला पंचायत अधिकारी तूलिका प्रजापति, पुलिस अधिक्षक चंद्र मोहन सिंह, एमआईसी पार्षद शिवांश जैन, एसईसीएल हसदेव और एसईसीएल चिरमिरी के जीएम पर्सनल की उपस्थिति में कलेक्टर कोरिया एस एन राठौर ने विधायक डॉ, विनय जायसवाल की अनुशंसा पर मनेंद्रगढ़ आमा खेरवा एसईसीएल अस्पताल में आगामी 15 अगस्त से पहले ब्लड बैंक के संचालन की संपूर्ण प्रक्रियाओं के साथ उपयोग होने वाले उपकरणों को सुव्यवस्थित करने का आदेश दिया गया है जिससे आगामी 15 अगस्त को इसका शुभ आरंभ करते हुए संपूर्ण शहर वासियों को इस बड़ी सौगात का लाभ दिया जा सके । कलेक्टर कोरिया ने इस बड़ी सौगात को दुतीय चरण में एसईसीएल चिरमिरी के रीजनल अस्पताल में सुचारू करने का भी आश्वासन दिया है जिसकी कुछ शासकीय प्रक्रिया अभी बाकि होने के कारण इसपर विलंभ हो रहा जो जल्द ही जमीनी स्तर पर सुचारू होगी । - बहरहाल इस बड़ी सौगात के संचालन होने से मनेंद्रगढ़ वासियों की बरसों पुरानी मांग पर अब विराम लग गया जो मनेंद्रगढ़ के साथ पुरे कोरिया जिले के लिए हर्ष का विषय है ।।
15 अगस्त के भीतर मनेंद्रगढ़ आमा खेरवा एसईसीएल अस्पताल में ब्लड बैंक के संचालन का दिया अल्टीमेटम
